समाजवादी पार्टी के विशाल महानगर सम्मेलन में शहर व कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाने और बूथ जिताने सरकार बनाने के मंत्र दिए डॉक्टर अनीस बेग ने

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट

आज के सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उमड़ा जन सैलाब इस बात का संकेत है किस जिले की 9 विधानसभा सीटों पर  समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा, डॉक्टर अनीस बेग

डॉक्टर अनीस बेग के प्रयासों से आज बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज, प्रजापति समाज एवं कश्यप समाज के लोगों ने सपा की  सदस्यता ग्रहण की

 बरेली, आई एम ए समागार में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और शहर  एवं कैंट सीट से सपा के संभावित उम्मीदवार डाक्टर अनीस बेग ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं का यह जोश इस बात का प्रमाण है की समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है।



पूर्व विधायक सुल्तान बेग, ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की योगी सरकार महंगाई, बेरोजगारी, नारी अत्याचार, कानून व्यवस्था, के मामले में पूरी तरह फेल हो चुकी है, और आज के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ लेना होगी, शुभलेश यादव शिवचरण कश्यप, जिला महासचिव सतेंद्र सिंह यादव मयंक शुक्ला मोंटी ने कहा 2022 मैं समाजवादियों को सत्ता प्राप्ति के लिए एक-एक वोट के महत्व को समझना होगा क्योंकि चुनाव की जंग में वोट रूपी हथियार की ताकत से समाजवादी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकगे, कैंट और शहर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के आयोजन करता समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सपा नेता डॉक्टर अनीस बेग ने कहा हमने शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर जो तैयारियां की हैं उनमें सबसे खास हमने पन्ना प्रभारी बनाए हैं, एक एक पन्ना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक पेज के 65 मतदाताओं को घर से मतदान स्थल तक ले जाकर उनसे मतदान करवाएंगे, इसी के साथ प्रत्येक बूथ पर पांच यूथ और उनके साथ हमारी महिला सभा की 5 कार्यकर्ता महिलाएं वोट डलवाने का काम करेगी, डॉक्टर अनीस बेग कहा यह व्यवस्था तो वोट पड़वाने की है, परंतु उससे कहीं ज्यादा जरूरी वोट बनवाने  की व्यवस्था करना जरूरी है, जिसके लिए हमने जगह जगह कैंप लगवाने उनमें कंप्यूटर सहित युवाओं से वोट बनवाने की व्यवस्था जो की है, उससे हमारे वोट बनेंगे, जब वोट बनेंगे, तभी वोट पड़ेंगे, डॉक्टर अनीस बेग ने कहा  इस बार हमने बूथ जीतने की जो व्यवस्थाएं की हैं, उन्हीं व्यवस्थाओं के अनुसार हम शहर और कैंट की सीट यकीनन जीतेंगे, और इस बार माननीय अखिलेश यादव को जिले की 9 सीटें जीतकर उनकी झोली में डाल कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करेंगे, आज के सम्मेलन में डॉक्टर अनीस बेग के प्रयासों से बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज, प्रजापति समाज, और कश्यप समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की  सदस्यता ग्रहण की, आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मोती राम मौर्य , शेर सिंह गंगवार कफील अंसारी असलम खान, गोपाल कश्यप ,इंजी अतुल पाराशरी,आकाश यादव,फहीम हैदेर ,द्रोण कश्यप,रिहाना बी , जैनब फातिमा ,अहमद खान टीटू , लकी शाह , अमर काले ,बाबू भाई,शहनाज़ बी रोशनी,बकील अंसारी,जैनव फ़ातिमा,विशाल कश्यप,अहमद खा टीटू,अनीस खां सिब्ते रसूल विशाल कश्यप मां सिंह यादव ,संजीव कश्यप मोहमद अकील गुड्डू अंजुम शमीम शमीम अहमद बाबू भाई कैया सैयद रेहान खालिद बाबू उस्मान अल्वी मुसरफ अंसारी परवेज यार खान उषा यादव आदि लोग उपस्थित रहे । 

समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्य रूप से दिशा वाल्मीकि, मानसी रत्नाकर, सिया बाल्मीकि, रिया वाल्मीकि एडवोकेट, मुस्कान के साथ माला देवी, शाजिया, नीरज वाल्मीकि, मानक वाल्मीकि, चंचल वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, अभय वाल्मिकी, नमित वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, जय वाल्मीकि, अजीत वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, नरेश पाल जी राजेश कुमार जी, हर्ष वाल्मीकि, चंदन वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, अजय कुमार सहवाग, आनंद कुमार, अर्जुन सिंह चौधरी, आदि लोगों को सपा  महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने सदस्यता ग्रहण कराई, आज सभी  सदस्यता ग्रहण करने वालों को फूल मालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर डॉक्टर अनीस बेग ने जोरदार स्वागत किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल