कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर बाल महिला बुजुर्ग कल्याण संस्था की संस्थापक सिमरन खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की खास रिपोर्ट

प्रियंका गांधी की पहल पर टिकट वितरण में 40% महिलाओं की भागीदारी देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है, सिमरन खान

बुलंदशहर, बाल महिला मधुर कल्याण संस्था की संस्थापक सिमरन खान ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सिमरन खान को जिला अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण कराई सदस्यता ग्रहण के बाद समाजसेवी सिमरन खान का जोरदार स्वागत किया गया स्वागत उपरांत समाज सेविका सिमरन खान ने कहा कि वह काफी वर्षों से समाज सेवा का कार्य कर रही है


परंतु कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी से वह काफी प्रभावित हैं प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के अंदर सर्व समाज की लड़ाई जिस तरह रहने का कार्य किया है किसी भी पार्टी में इस तरह का कार्य कोई नेता नहीं कर रहा है सिमरन खान ने कहा प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अंदर चाहे लखीमपुर का मसला हो या कासगंज की बेटी का सबसे पहले प्रियंका गांधी  एक्शन में आती है प्रियंका गांधी की पहल पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकट वितरण में 40% की हिस्सेदारी देकर प्रदेश की महिलाओं का जो सम्मान प्रियंका गांधी जी ने बढ़ाया है वह कोई राजनीतिक दल कभी नहीं दिला पाया महिलाओं में बराबरी की बात सभी राजनीतिक दल करते हैं परंतु बाद जब सत्ता और सदन की आती है तो महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है सिमरन खान ने कहा आज प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जिस तरह सक्रिय रुप से महिलाओं समाज के दबे कुचले वर्ग दलितों पिछड़ों अति पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रही है सभी राजनीतिक दल प्रियंका गांधी के कार्यों से भयभीत हैं यही कारण है कि हमने अपनी नेता प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की संस्था ग्रहण की है और प्रियंका गांधी जी के संघर्ष में हम कंधे से कंधा मिलाकर अपने संगठन की समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रियंका गांधी के संघर्ष में शामिल रहेंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना