*मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बेटा होने का निभाया फर्ज, ट्रक हादसे में घायल युवक के निधन से शोकाकुल परिवार को मुलाकात कर दी सांत्वना*

 नई दिल्ली, 12 नवंबर, 2021मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बेटा होने का फर्ज निभाते हुए ट्रक दुर्घटना में घायल युवक विप्लक के निधन से शोकाकुल परिवार से आज मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया। सात नवंबर को विप्लक अपने परिवार के साथ माता काली की पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विप्लक का एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान 8 नवंबर को निधन हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विप्लक के निधन का मुझे बहुत दुख है। इतनी कम उम्र में घर के एक जवान का चला जाना, बहुत ही दुख की बात है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि कभी भी परिवार को कोई दिक्कत या किसी चीज की जरूरत होती है, तो हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में जब भी इस तरह की दुखद घटनाएं होती हैं, तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का बेटा होने का फर्ज निभाते हुए शोकाकुल परिवार के घर जाकर उन्हें सांत्वना देते हैं और दिल्ली सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई परिवारों से मुलाकात कर मदद पहुंचाई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्रक हादसे में घायल विप्लक के निधन की जानकारी मिलने पर उनके परिवार के दुख में शामिल होने और सांत्वना देने आज उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोकाकुल परिवार के लोगों से बात कर हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली। परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग माता काली की पूजा करके घर लौट रहे थे, तभी ट्रक पलट गया और उसके नीचे आने से विप्लक को काफी गंभीर चोटें आ गई थीं और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जबकि तीन और लोग गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हादसे में घायल विप्लक के निधन की जानकारी मिली, तो मुझे बहुत दुख हुआ। इतनी कम उम्र में घर के एक जवान का चला जाना, बहुत ही दुख की बात है। विप्लक परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के लोगों से कहा कि कभी भी कोई दिक्कत या किसी चीज की जरूरत हो, तो मुझे बताना। मैं हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा। आप लोग किसी भी चीज की चिंता न करना। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विप्लक के छोटे भाई से कहा कि अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी आप पर है। अपनी बूढ़ी मां की अच्छे से देखभाल करना। 


24 वर्षीय मृतक युवक विप्लक ईस्ट किदवई नगर इलाके बंगाली कैंप झुग्गी में अपने माता और भाई-बहनों के साथ रह रहे थे। उनके पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग दिवाली के बाद माता काली जी का पूजा करते हैं। 7 नवंबर को पूरा परिवार माता काली जी का पूजा करने गया था। पूजा कर पूरा परिवार घर वापस आ रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक पलट गया और उसके नीचे आकर कई लोग घायल हो गए। उन लोगों में विप्लक भी शामिल थे। विप्लक को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान 8 नवंबर को उनका निधन हो गया। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विप्लक के परिवार में उनकी मां हैं, जबकि पिता का 10 साल पहले निधन हो चुका है। उनकी मां घरों में काम करती हैं। इसके अलावा, उनकी एक बहन है, जिनकी शादी हो गई है और एक छोटा भाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना