उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर सकती है। अबू आसिम आजमी

अबु आसिम आज़मी एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान का पूर्व ब्लाक प्रमुख वफाउर रहमान व उत्तर हलीम ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

बहेड़ी, (अनीता देवी)समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  अबू आसिम आजमी साहब के नगर पंचायत रिछा  आगमन पर अबू आसिम आजमी एवं पूर्व मंत्री अताउर्रहमान को जिया बैंकट हाल रिछा पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी वफाउर्रहमान एवं डा.हलीम अहमद साहब ने बड़ी फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस मौके पर समाज वादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी साहब ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में हालात बद से बदतर हो गए हैं।किसान और नौजवान सभी परेशान हैं दस महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है।छ: सौ से अधिक किसानों की आंदोलन के चलते मृत्यु हो गई है।मंहगाई आसमान छू रही है नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं।महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को केवल समाज वादी पार्टी ही उखाड़ फेंकने का काम करेगी।इस लिए आप सभी लोगों से अपील करता हूं कि 2022 के चुनाव में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।



इस मौके पर  अताउर्रहमान ने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उसके बेटे एवं अन्य आठ लोगों ने मिलकर किसानों को गाड़ियों से कुचलकर मार दिया और सैकड़ो किसान घायल हो गए।किसानों का हाल जानने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जा रहे थे उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मिलने नहीं दिया। हम इस घटना की और सरकार के अमानवीय कृत्यों की कढ़े शब्दों में घोर निन्दा करते हैं।और शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला उपाध्यक्ष चौ.विजेंदर सिंह, जिला सचिव आरिफ एडवोकेट, नगर प्रभारी नसीमउर्हमान, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, नगर अध्यक्ष रिछा जावेद जलीस,इकरार अहमद, वरिष्ठ सपा नेता पीर मोहम्मद, चौ.सुखवीर सिंह, स.सुखविंदर सिंह, स.अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना