बंगाल में खेला होवे की तरह ही उत्तर प्रदेश में जनता खदेड़ा होबे के मूड में तैयार बैठी है, नंदा

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट

बीजेपी ने केवल पूर्व में सपा के किए विकास कार्यों को अपना बताने व उनका फीता काटने का काम ही किया है।

बरेली: बंगाल में खेला होबे की तरह ही यूपी में जनता खदेड़ा होबे के मूड में है, बस चुनाव की तारीख घोषित होने दीजिये।यूपी में अखिलेश के नाम की आंधी के आगे सत्ताधारी बीजेपी का अता-पता न चलेगा। लोग जहर फैलाने वाले बीजेपी के नेताओं को दरवाजे से खदेड़ने के मूड में है। क्योंकि ये लोग जाति, धर्म सम्प्रदायों में लड़ाते हैं। फिर अपना हित साधते हैं। महंगाई, भूखमरी, बेरोजगारी से चहुँओर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के नेताओं को कहीं महंगाई नही दिखती। ये निरंकुश, भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सरकार जनता के लाचारी का मजाक बना रही है। हर जगह इस सरकार में लूट मची है।



उक्त बातें  गुरुवार को एक निजी सभागार में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   किरणमय नंदा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी जहरीले नाग की तरह जहर फैलाकर, झूठ बोलकर, सत्तासुख के लोलुप्त होकर जनता के परेशानियों को अनदेखा कर रही है। जिसका अंत निश्चित है, क्योंकि झूठ की उम्र लम्बी नही होती। उन्होंने कहा कि बीजेपी  केवल पूर्व में सपा के किए  विकास कार्यो को अपना बताने व दोबारा से उनका फीता काटने का ही काम किया है। जो जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक वादा नही निभाया। केवल रस्सी का सांप बनाया। इन लोगों ने काला धन लाने सभी को 15 लाख देने, रोजगार देने का  झूठा सपना दिखाया। लेकिन जनता को देने के सिवाय उससे छीनने का ही काम किया। इन लोगों  ने जनता को  बस दिया तो सिर्फ बेरोजगारी, भूखमरी, हजारों किलोमीटर परिवार समेत पैदल दौड़ाना, अंतिम संस्कार के लिए दर-दर लकड़ियों के लिए भटकाने का ही काम इस सरकार ने किया। जिसका जवाब देने का अब सही समय आ गया। लोग गिन-गिनकर  इनके  कारनामों का बदला लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश की आंधी इस लोकतंत्र की दुश्मन बीजेपी सरकार का चिन्ह मिटा देगी। वार्ता को संबोधित करते हुए युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार सपा के पूर्व में किये गए विकास कामों का नाम बदलकर जनता से केवल धोखा किया। अब जनता जवाब देते हुए सरकार का नाम बदलने के मूड में है। जनता  बीजेपी हटाकर सपा व मुख्यमंत्री का नाम अखिलेश यादव कर देगी।उन्होंने कहा कि  जनता तिल-तिल कर बीजेपी सरकार के तानाशाही कार्यकाल को काटा है। इतना अत्याचार की शांति पूर्वक सरकार का विरोध करने पर भी फर्जी मुकदमे, जेल में बंद करना, समय - समय पर मीडिया को धमकाना, छापा डालना इनका काम रहा है।  इतना ही नही आज किसान रात -रात  खेतों की रखवाली करता है, लेकिन उसकी मुनासिब कीमत उन्हें नही मिल पाती।  जबकि डीजल,पेट्रोल, उर्वरक की कीमत आसमान छू रही है,जनता बेहाल है।  इतना ही नही अगर कोई शांति पूर्वक भी इनके नीतियों का  विरोध करता है तो उसे बीजेपी नेता का बेटा गाड़ी  के टायरों से रौंद देता है। 

 इसके पूर्व जिले की नौ विधानसभा के टिकट आवेदकों, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों, फ्रंटल के समस्त जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर उनमें जोश भरा। सभी ने अखिलेश यादव के अगुवाई में सपा सरकार बनाने का संकल्प किया।

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य , महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव , महानगर महासचिव गौरव सक्सेना जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा शिवमूर्ति सिंह राना,राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी प्रवीण सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल