सिद्धार्थनगर में पीपुल्स एलाइंस किसान मोर्चा ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया।

सिद्धार्थनगर, 26 सितंबर 2021: संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 27 सितंबर को "भारत बंद" का पीपुल्स एलाइंस किसान मोर्चा ने समर्थन किया। कल जनपद मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा किसान विरोधी विधयक, एम एस पी पर कानूनी गारंटी, बाढ़ में किसानों के फ़सल नष्ट होने पर उचित मुआवजा, श्रम कानूनों के खात्मे के विरोध में व गन्ना किसानों के बकाया भुकतान के लिए विरोध दर्ज करेगा।

पीपुल्स एलाइंस के नेता इं शाहरुख अहमद ने कहा कि  दिल्ली में पिछले 10 महीने से किसान आपके फसलों व नस्लों को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। जिसमें 650 किसान शहीद हो गए हैं। क्या हम आप इन किसानों के लिए भारत बंद का हिस्सा नहीं बन सकते? वंही अज़ीमुश्शान ने कहा कि सिद्धार्थनगर के किसानों को अपने हक़-अधिकार के लिए आवाज उठाना होगा। तीन कृषि काला कानून किसानों के लिए बहुत भयावह है, ये भाजपा सरकार इस कानून से किसानों के खेतों को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखाना चाहती है। पीपुल्स एलाइंस सिद्धार्थनगर की जनता से अपील करता है कि किसानों व मजदूरों के अधिकार दिलाने के लिए 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाएं।

द्वारा जारी- इं शाहरुख अहमद पीपुल्स एलाइंस 9455944411

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश