नवीन गल्ला मंडी स्थल बहेड़ी पर संयुक्त किसान मोर्चा संगठन को समर्थन देने जाते हुए, एवं समर्थन पत्र सौंपते हुए, समाजवादी पार्टी के नेता गण।

  Report by: Anita Devi

समाजवादी पार्टी बहेड़ी में किसानों के साथ खड़ी है, और किसानों की मांगों पर उनका पूरा समर्थन करती है। नासिर रजा

बहेड़ी,दिनांक 21सितंबर को समाज वादी पार्टी बहेड़ी ने संयुक्त किसान मोर्चा बहेड़ी को समर्थन दिया।

  इससे पहले भी समाज वादी पार्टी के पूर्व मंत्री  अताउर्रहमान ने अपने समर्थकों के साथ गाजीपुर वार्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन किया था।

   विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां ने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों के साथ रही है। किसानों के हर संघर्ष में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी बहेड़ी किसानों के साथ खड़ी है।और  किसानों की जो भी मांगे हैं उनको पूरा करने के लिए सरकार से भी मांग करती है। संयुक्त किसान मोर्चा का बहेड़ी में चल रहे धरना प्रदर्शन का समाजवादी पार्टी बहेड़ी पूरा समर्थन करती है।




  इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह ,नगर अध्यक्ष लईक चांदनी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एड. रामेंद्र कश्यप, अखलाक अहमद नेताजी, हाशिम अली, हरस्वरूप मौर्य ,इरशाद अली नेता जी, राकेश गंगवार, चौ. पुष्पेंद्र सिंह, चौ.विक्रम सिंह,चौ.जितेन्द्र सिंह, चौ.विपिन सिंह, वरिष्ठ सपा नेता पीर मोहम्मद, राजू मौर्य, वारिस खां, बीटीसी अमरपाल सिंह, रिजवान शानू , डा.वकील अहमद, प्रमोद गंगवार,मुनब्बर अहमद, नफीस मंसूरी, कम्मू मलिक, इमरान रजा, शकील फास्ट ,असलम भैय्ये, नावेद खां, रहमत अली, अनूप पांडे, राशिद कस्सार, शाकिब जाफरी, साजिद सज्जू ,साबिर खां, पूर्व प्रधान अकरम खां, नगर मीडिया प्रभारी फरीद अंसारी, विधानसभा मीडिया प्रभारी विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया