पूर्व मंत्री द्वारा जबरदस्त स्वागत और भीड़ देखकर गदगद हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा अताउर रहमान जी बहेड़ी की जनता आपको बहुत प्यार करती है।

 पूर्व मंत्री द्वारा जबरदस्त स्वागत और भीड़ देखकर गदगद हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा अताउर रहमान जी बहेड़ी की जनता आपको बहुत प्यार करती है।


बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट


 योगी सरकार से त्रस्त जनता अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है, अताउर रहमान


बरेली, समाज वादी पार्टी कार्यालय बहेडी़ पर समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुख्य प्रवक्ता एवं एमएलसी राजेन्द्र चौधरी का भव्य स्वागत किया।

    राजेन्द्र चौधरी ने सभा में उपस्थित बूथप्रभारी, सैक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षक, जोनप्रभारी एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2022के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान परेशान हैं।महिलाएं सुरक्षित नहीं है, मंहगाई चरम सीमा पर पंहुच चुकी है।बहेडी़ विधानसभा मे  अताउर्रहमान बहुत मेहनत करते हैं और इनकी मेहनत और आप लोगों की मोहब्बत सपा कार्यालय पर दिखाई दे रही है।





   पूर्व मंत्री  अताउर्रहमान ने राजेंद्र चौधरी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया,सभा की अध्यक्षता चौ.हरपाल सिंह ने की एवं संचालन विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां ने किया।

  अताउर्रहमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में आप लोग अपने-अपने बूथों को मजबूत कर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। तथा भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार अपनी भाषा की मर्यादा भूल चुकी है वह किसानों को आंदोलन जीवी, सिखों को खालिस्तानी और यदि कोई व्यक्ति अपनी आवाज उठाता है तो उसे राष्ट्र  द्रोही कहती है। बहेड़ी के भाजपा विधायक ने भी किसानों को कहा था किसान बॉर्डर पर पिकनिक मनाने और अच्छी दारू पीने के लिए जाते हैं। लेकिन अब बहेडी़ की जनता 2022 के चुनाव में भाजपा विधायक की जमानत जब्त करा कर इन्हें भी पिकनिक मनाने के लिए भेज देगी।

  पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी वफाउर्रहमान, शुभम शर्मा, चंदन खां,आसिफ खां, रहीस अंसारी ने बड़ी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

  जिला अध्यक्ष ईंजी. अगम मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप सभी मिलकर के 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करें।

   इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष तारिक लिटिल, जिला सचिव ठाकुर चंद्रपाल सिंह, जिला सचिव मोहम्मद आरिफ एडवोकेट, जिला प्रवक्ता मोंटी शुक्ला, जिला सचिव जयप्रकाश भास्कर, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष लईक चांदनी, नगर प्रभारी नसीमउर्रहमान, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चौधरी अनीत पाल सिंह, चौधरी अमित सिंह, चौधरी अरविंद सिंह, एलडीबी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह,सुरेंद्र सिंह नेता जी, चौ.ओमवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार इकबाल सिंह चीमा, वरिष्ठ सपा नेता सरदार आलम जीत सिंह, सरदार कर्मवीर सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, नत्थू सिंह गुर्जर ,एड.राजेंद्र कश्यप, चेयरमैन केंद्र पाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म स्वरूप सागर, पंडित नरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान राम प्रसाद मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मपाल सिंह बेलदार, जिला पंचायत सदस्य कमरुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया