*सशक्त बेटी सशक्त समाज*

 *सशक्त बेटी सशक्त समाज* 



आज भारतीय जनता पार्टी उ.पू जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पदभार व सम्मान समारोह कार्यक्रम जिला कार्यालय यमुना विहार संयोजिका शैली ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहन गोयल विधायक अजय महावर की उपस्थिति रही। मोहन गोयल ने कहा महिला सम्मान सृष्टि का सम्मान। बेटियाँ देश का भविष्य है। आज बेटी हर क्षेत्र अव्वल है। राजनीतिक सामाजिक व्यापार खेल और वीरांगनाओं में हमारी महिलाएं और बेटियां देश का नाम रौशन कर रही है। अजय महावर ने कहा कि आज देश की आजादी के बाद पहली बार  केंद्रीय मंत्रीमंडल देश की सेवा कर रही है। पहले हरियाणा में भ्रूण हत्या के कारण 1000 पुरुष पर 700 के आसपास  महिलाओं का अनुपात था परंतु अब इस अनुपात में बहुत बढ़ोत्तररी हुई है। हर बेटी को शिक्षा का अधिकार है और एक शिक्षित बेटी पूरे समाज मे ज्ञान का प्रचार और प्रसार करती है। शैली ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की और सभी महिलाओं को समान्नित कर उनका आभार व्यक्त किया। दीपक चौहान ने समस्थ महिलाओं को मोदी एप्प डाउनलोड करने का आग्रह किया। बैठक में  संजय त्यागी डॉ यू के चौधरी गुलाब सिंह राठौर राजेन्द्र अग्रवाल दिनेश धामा सचिन मावी दीपक चौहान गंगाधर शर्मा रेखा अमरनाथ सारिका गुप्ता व मंच संचालन ममता कुमारी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल