उत्तर पूर्वी जिला द्वारा विभिन्न स्थानों पर होली मंगल मिलन व होली फाग महोत्सव के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जा रही है।



 उत्तर पूर्वी जिला द्वारा विभिन्न स्थानों पर होली मंगल मिलन व होली फाग महोत्सव के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जा रही है। इन कार्यक्रमों का मकसद है अपने इतिहास और संस्कृति को जानना। इसी कड़ी में किसान मोर्चा द्वारा करावल नगर में भी होली महोत्सव मनाया गया। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल का मानना है कि आज हम भारतीय परंपरा के अनुसार त्योहार मानते है। तिलक कर सभी का स्वागत करना इससे एक दूसरे का सम्मान बढ़ता है। आज की पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में पता होना चाहिए। एक दूसरे के सुख दुख में हम तभी सामिल हो पाते है जब हमारे पास मानवता के गुण हो। कार्यक्रम से हम भाईचारे की समीपता को बढ़ाते है। किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कवियों की तारीफ करते हुए कहा कि कवि हमारी विरासत को जीवित रखे हुए है। अपनी कविताओं के जरिये कवि हमें हमारे इतिहास का बोध करते हैं। अजय महावर ने कहा होली ऐसा त्योहार है जब हर व्यक्ति गिले शिकवे भूलकर हर्षित होता है और एक दूसरे के गले लग बुराई और दूरियों को खत्म करता है। मोहन सिंह बिष्ट ने विचारों को रखते हुए इतिहास में श्री हरि के भक्त प्प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के बारे में बताते हुए कहा कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो जीत अच्छाई की ही होती है। स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सतपाल जी ने सबको बधाई और शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान ने इन कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए कहा कि आज समाज मे त्योहार हमे कुछ न कुछ सिखाते है। भारत मे अनेको त्योहार है, जिससे हम तरह तरह की संस्कृति के बारे में जानते है। अलग अलग रंग बोली बेशभूसा यह सिर्फ भारत मे ही देखने को मिलती है। आज हम अवीर और फूलों की होली मानते है ताकि हमारे पर्यावरण को और हमे कोई हानि न पहुँचे। हमें ये संकल्प भी लेना चाहिए कि रसायनिक और गुब्बारे रहित होली भविष्य में भी मनाएंगे। हितेंद्र त्यागी ने सभी का धन्यवाद करते हुए होली के गीतों के साथ संगीत सुर के साथ फूलों की वर्षा की। की शोभा भव्य झांकियों नृत्य कला और फूलों की वर्षा ने बढ़ा दी।  योगिता सिंह ने कहा झांकियों और रंगारंग कार्यक्रम के बीच मन भाव विभोर हो गया और बच्चों की प्रस्तुति ने नई प्रतिभाओं को जन्म दिया और सुंदर नाटक कार्यक्रम से हम सब ने होली के इतिहास को जाना। विधायक अजय महावर ने गीत गाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि होली के रंग अपने आप में अद्भुत होते हैं होली का रंग जब किसी को लगता है तो सामने से सभी एक समान नजर आते हैं। महिला मोर्चा को इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बधाई भी दी। कार्यक्रम में बीके भारद्वाज ने विशेष भूमिका निभाते हुए सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर ऊषा शास्त्री मास्टर सतपाल दीपक चौहान हितेन्दर त्यागी, सत कुमार शर्मा, चमन लाल जितेंद्र राणा तरुण बंसल संजय ठाकुर बाल किशन सिंह व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना