उत्तर पूर्वी महिला मोर्चा द्वारा होली फाग महोत्सव के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।



 उत्तर पूर्वी महिला मोर्चा द्वारा होली फाग महोत्सव के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष सा सारिका गुप्ता ने की इस कार्यक्रम की शोभा भव्य झांकियों नृत्य कला और फूलों की वर्षा ने बढ़ा दी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम जाजू  गोंडा विधायक व मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा अजय महावर दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह जिला अध्यक्ष मोहन गोयल गरिमामई उपस्थिति रही। विजय गोयल ने कहा की होली एक ऐसा त्यौहार है जब एक दूसरे के गिले-शिकवे दूर हो जाते है। होली पर लोग गले मिलकर एक दूसरे को एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। श्याम जाजू ने कहा यह महिला मोर्चा का बहुत ही सुंदर और भव्य कार्यक्रम है जो कि अपने आप में होली पर्व पर सौहार्द का माहौल बना रहा है। महिला मोर्चा को बधाई देते हुए फूलों के साथ होली खेलकर हम सब अजय है संकल्प लेंगे रसायनिक और गुब्बारे रहित होली भविष्य में भी मनाएंगे। योगिता सिंह ने कहा झांकियों और रंगारंग कार्यक्रम के बीच मन भाव विभोर हो गया और बच्चों की प्रस्तुति ने नई प्रतिभाओं को जन्म दिया और सुंदर नाटक कार्यक्रम से हम सब ने होली के इतिहास को जाना। विधायक अजय महावर ने गीत गाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि होली के रंग अपने आप में अद्भुत होते हैं होली का रंग जब किसी को लगता है तो सामने से सभी एक समान नजर आते हैं। महिला मोर्चा को इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बधाई भी दी। जिला अध्यक्ष ने कहा की रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत और इतिहास के विभिन्न पहलुओं को जानने का मौका कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा ही मिलता है। होली हमें हरि के प्रति भक्त प्रहलाद की भक्ति को दर्शाती है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय त्यागी गुलाब सिंह राठौर डॉ यूके उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल रेखा सिन्हा अरे वो टाइम अक्षय पुरोहित सचिन मावी बृजेश सिंह मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान महिला मोर्चा महामंत्री श्वेता कौशिक सुनीता राघव और समस्त पार्षद कौस्तुबानंद  बलोदी उर्मिला राणा मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी संजीव चौरसिया राजेंद्र त्रिपाठी राकेश तिवारी व समस्त संगठन व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह