तीन कृषि बिलों के खिलाफ खाप मुखियाओ ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे 709बी जाम कर दिया।


 खाप पंचायतों के साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ेगी रालोद : डॉ अजय तोमर


बागपत। विवेक जैन 


तीन कृषि बिलों के खिलाफ खाप मुखियाओ ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे 709बी जाम कर दिया। 


खाप मुखियाओ के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया और वह हाइवे पर ही धरना देकर बैठ गए। इससे यहां पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर भारी पुलिस बल  तैनात कर दिया गया है। 84  देशखाप मुखिया सुरेंद्र सिंह ने पहले ही चक्का जाम करने का ऐलान किया था। उनके साथ कई और खाप समर्थन में आ गई है। उनका कहना है कि अनिश्चितकाल के लिए यह चक्का जाम रहेगा। उधर, छपरौली के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर राष्ट्रीय लोकदल खाप मुखियाओं के साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ेगा। जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती तब तक रालोद किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह