भाजपा नगर टीम का नगर पालिका में हुआ स्वागत*

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की नवगठित टीम का नगर पालिका परिषद कार्यालय में अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट करके सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि भाजपा नगर मंडल की टीम में नवनियुक्त सभी पदाधिकारी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। सभी पदाधिकारी की सक्रियता से नगर में पार्टी के प्रचार प्रसार को और मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी सेक्टर में संयोजक बनाए जाएंगे। अब सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे कि बूथ लेवल और पन्ना प्रमुख तक पार्टी को मजबूती मिलेगी।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, नितिन सक्सेना, शोभित गुप्ता, अवतार सिंह मोनू, देव प्रकाश, मंडल महामंत्री पीयूष अग्रवाल, मंडल मंत्री जगन्नाथ लोधी, सुरेंद्र कुमार, अमन बाबू वाल्मीकि, दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरती कश्यप, नगर सोशल मीडिया प्रभारी विवेक शुक्ला, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी विपिन मिश्रा, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, निर्मल सिंह टीटू, विकास बाबू , विपिन कुमार राजू फौजी, रईस अहमद, अवतार सिंह मोनू आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह