इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया।

रिपोर्ट- मुस्तकीम मंसूरी 

 इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने किए सेवा और पर्यावरण के कार्य।

बरेली, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में 'लोक कल्याण दिवस' के रूप में मनाया गया। बरेली में इस अवसर को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक और सेवाभाव से मनाया गया।पौधरोपण से शुरू हुआ लोक कल्याण का


संकल्प।कार्यक्रम की शुरुआत सिविल लाइन स्थित खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण करके की गई।, जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अनीस अहमद ख़ाँ ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण बचाना और सामाजिक बराबरी कायम करना समाजवादी विचारधारा का मूल है।फल वितरण और बच्चों के साथ मनाया गया जन्मदिन।

इसके बाद मस्जिद नोमहल्ला रोड स्थित आर्य समाज अनाथालय में फल वितरण कर समाजवादी सेवा भावना का परिचय दिया गया।

चौकी चौराहा स्थित प्रेम निवास में बच्चों के साथ जन्मदिन उत्सव मनाया गया। बच्चों को फल, बिस्किट,मिठाई और फ्रूटी भी बांटा गई।


अखिलेश यादव गरीब, शोषित और वंचितों के मसीहा हैं।सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खां ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जननायक और PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक का सच्चा संरक्षक बताते हुए कहा। कि हमारे नेता का जन्मदिन गरीब, बच्चों और पर्यावरण के लिए समर्पित होना चाहिए।


यही असली समाजवाद है।उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा की 37 सीटों पर जीत कार्यकर्ताओं के जोश और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर जन विश्वास का प्रमाण है। उनका यह भी विश्वास है कि आने वाले समय में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में फिर लौटेंगे।जनहित की योजनाओं को किया गया याद।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने

अखिलेश यादव की प्रमुख उपलब्धियों को भी याद किया। इसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट, 1090 वीमेन हेल्पलाइन इन सभी को विकास, सुरक्षा और जनसुविधा के प्रतीक के रूप में सराहा गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव शुभलेश यादव,पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद,जिला उपाध्यक्ष तनवीरूल इस्लाम, मुहम्मद अकरम,हाजी शोएब खान समेत कई समाजसेवी, कार्यकर्ता और सम्मानितजन भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह