राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52 वें जन्मदिन पर युसूफ क़ादरी ने राहगीरों को शरबत पिलाया और फल वितरण वितरण किये
रिपोर्ट- मुस्तकीम मंसूरी
पीलीभीत, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर यूसुफ़ क़ादरी पूर्व ज़िला महासचिव के नेतृत्व में 127 विधानसभा पीलीभीत में बरेली रोड पर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राहगीरों को फल एवं जल वितरण कर मनाया गया ।
यूसुफ़ क़ादरी ने कहा कि सपा सरकार में गरीबों, मजलूमों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे नेताजी के संघर्षों और सामाजिक न्याय आंदोलन से प्रेरित हैं।
1 जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में जन्में भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता अखिलेश यादव अब नेशनल लीडर बन चुके हैं। एक दम अपने पिता नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की तरह बोलने और छवि रखने वाले मा यादव जी यूथ में काफी लोकप्रिय हैं।
यूसुफ़ क़ादरी ने लोगो को मा अखिलेश यादव की जीवनी से अवगत कराते हुए कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की शुरूआती पढ़ाई इटावा के सेंट मैरी स्कूल से हुई है।
इसके बाद वो पढ़ाई के लिए राजस्थान चले गए जहां के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से स्कूलिंग की पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद उन्होंने लखनऊ कॉलेज से ग्रैजुऐशन किया।
मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।
इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया चले गए जहां से उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की ।
मा अखिलेश यादव जी 26 साल की उम्र में सांसद बन गए थे।
उन्होंने 2000 में कन्नौज उपचुनाव में जीत दर्ज कर राजनीति में एंट्री की। इतना ही नहीं वो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के 38 साल की उम्र में मुख्यमंत्री भी बन गए।
उन्होंने 15 मार्च 2012 को उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। पांच साल सीएम रहने के बाद उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे।
फिर 2022 में विधायक बने, इसके बाद 2024 में समाजवादी पार्टी को देश की देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बना कर एक बार फिर सांसद बन कर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पी डी ए की आवाज़ को बुलंद किया।
यूसुफ़ क़ादरी ने कहा प्रदेश की जनता 2027 में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर मा अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। काशी राम सरोज, दीपक वर्मा, हिमांशु यादव, अज़ीज़ मंसूरी, विवेक यादव, अब्दुल कादिर, अशफाक कुरैशी, हरीश भास्कर,इकरार अली,जाने आलम,विवेक यादव,अब्दुल बशीर,अकरम अंसारी और शहज़ाद शम्सी हामिद खां, रफी अंसारी, चांद बाबू, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952