परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अनिश्चित काल हड़ताल शुरू*जिला प्रशासन की हिटलर शाही के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं का समाधान न करने पर आखिरकार उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया। उनकी आज रविवार रात से ही हड़ताल शुरू हो गई। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से दवाओं सहित सभी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होगी।
ट्रांसपोर्टर ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही परचून वाहनों के प्रवेश में छूट नहीं दी तो सभी ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
दी परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन फुटकर एवं थोक कुछ दिनों से रोज जिलाधिकारी से नो एंट्री में छूट की मांग कर रही है। उनका कहना है उन्हें दिन में तीन बजे से पांच बजे तक ट्रक को अंदर लाने की अनुमति मिल जाये, पर जिलाधिकारी द्वारा इस पर कोई सुनवाई नहीं की गयी और ना ही कोई एक्शन लिया गया।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन फुटकर एवं थोक ने आपात बैठक चुंगी मॉल गोडाउन में रखी। तय किया कि प्रशासन द्वारा उनकी शर्तो और मांगो को पूरा नहीं किया है इसलिये आज रविवार की रात से वो दो दिन की स्ट्राइक करेंगे। यदि फिर भी कोई मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो हड़ताल आगे भी बढ़ती रहेगी और पीलीभीत जिले में होने वाले व्यवसाय में नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी। बैठक में जिले की विक्रम ट्रांसपोर्ट, चोपड़ा ट्रांसपोर्ट, सूरज ट्रांसपोर्ट, लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट, संजी ट्रांसपोर्ट, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, विजय ट्रांसपोर्ट, साबरी रोड लाइन्स, अम्बर गोल्डन, सिंह ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर शामिल हुए। सब ने इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडलों से भी संपर्क साधा जा रहा है। अगर यह हड़ताल लंबी चलती है तो व्यापार मंडल भी इसमें शामिल होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952