कोरियोग्राफर जावेद हुसैन की डांस अकैडमी का 25 व सिल्वर जुबली वार्षिक उत्सव मनाया गया
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत। कोरियोग्राफर जावेद हुसैन की डांस अकैडमी का 25 व वार्षिक उत्सव आओ नाचे झूमे आयोजित किया गया। 2001 से लगातार प्रत्येक वर्ष होते आ रहे कार्यक्रम की सिल्वर जुबली आयोजित हुई। जिसमें कोरियोग्राफर जावेद द्वारा सिखाए गए छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
एसपी आवास के पीछे स्थित जावेद डांस अकैडमी में आओ नाचे झूमें कार्यक्रम की सिल्वर जुबली का उद्घाटन एडीएम रितु पुनिया, राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा, अपर जिला जज किरन पासवान ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुजाता अग्रवाल और लिटिल एंजिल्स स्कूल की उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना रही। सिल्वर जुबली कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने बॉलीवुड क्लासिकल हिप हॉप और फ्यूजन नृत्य की 10 प्रस्तुतियां दी।
गणेश वंदना में तनीष कुमार अभिराज सिंह आयुष्मान श्रेष्ठ अमितांशु आदित्य काव्यांश पांडे आहान सिंह गंगवार आणी सिंह मावी और अभिराज पांडे नृत्य प्रस्तुत किया। परी गंगवार नवीशा राठौड़ी सपना वर्मा हानिया खान धनवीर सिंह तृषा अग्रवाल अनिका सिंह ने चूड़ी के पीछे तेरी बेर के नीचे जीत पर नृत्य किया। हर्ष सागर आदित्री पांडे अक्षत भदोरिया रूही सिंह ने रघुपति राघव राजा राम। आभा आदित्य सृष्टि श्रीवास्तव फरिया हुसैन मेधावी शुक्ला और रीतिका आर्या ने राजस्थानी नृत्य रंगीलो मारो ढोलना प्रस्तुत किया। इशिता प्रकाश डाफोया हुसैन आदित्य पांडे अन्वेष सिंह आर्य सिंह अश्विका सिंह वेदिका राठौड़ी भूमि सिंह आर्य जैन ने ऊइ अम्मा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। ओम सिंह शिवांश जोशी तेजस सिंह अधिक प्रकाश अपूर्व मृदा तेजस आर्य हार्दिक पाल अक्षत मित्तल और अर्जुन सिंह ने स्टाइल में रहने का और तेरा ही जलवा पर नृत्य प्रस्तुत किया। हेमंत कुमार ने यूं शबनमी गीत पर नृत्य किया। यशवंत खान ने दरखास्त जीत पर सोलो डांस किया। अंत में समस्त बच्चों ने ओम शांति ओम और मयूर पीकॉक थीम पर सामूहिक नृत्य किया सिल्वर जुबली के उपपक्ष उपलक्ष में अतिथियों और बच्चों ने जावेद सर के साथ मिलकर केक काटा।
कार्यक्रम का संचालन मशहूर मंच संचालक एवं नोस्गे स्कूल के प्राधानाचार्य आरिज़ अल्वी और साथ ही पूर्व डांस स्टूडेंट्स आयशा, हरकिरत और वैभव किया।
कार्यक्रम के समापन पर जावेद सर ने मंच से सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से सभी मुख्य अतिथियों, विशेष अतिथियों, अभिभावकों, अरिज़ अल्वी सर, पुराने छात्रों, हसीम सर, सलमान सर, हरि किशोर सर, राहुल, मेकअप आर्टिस्ट नजमा, नगमा और बैकस्टेज टीम का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं, हम सभी की है — हर बच्चे की, हर माता-पिता की, और हर उस व्यक्ति की जो मंच के पीछे खड़ा रहा। मैंने नृत्य की अपनी यात्रा वर्ष 2000 में शुरू की थी। वर्ष 2001 से 2003 तक 'आओ नाचे झूमें' कार्यक्रम 'युवक संघ पुस्तकालय' में आयोजित होता रहा। इसके बाद उन्होंने लिटिल एंजल्स स्कूल में बतौर डांस टीचर कार्य करना शुरू किया। वर्ष 2004 से 2022 तक हमारा वार्षिक कार्यक्रम वहीं आयोजित होता रहा। और अब 2023 से यह कार्यक्रम जावेद डांस अकैडमी हमारी अपनी अकादमी पर हो रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952