मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का "शर्म करो मार्च"

शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत* 

पीलीभीत:पीलीभीत में समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मध्य प्रदेश के मंत्री के विरोध मे कलेक्ट्रेट में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी की महिला सभा पीलीभीत जिला कार्यालय पर एकत्र हुई तथा कलेक्ट्रेट तक


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व मे शर्म करो मार्च निकाला जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाए शामिल हुई सपा की महिला सभा ने आम महिलाओं से भी इस मार्च में शामिल होने की अपील की थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा की "इंडिया- पाक के बीच अघोषित वार के बाद जारी सीजफायर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर आम महिलाओं में रोष व्याप्त है। हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री के खिलाफ इंदौर के मानपुर में मुकदमा कायम कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले में मंत्री विजय शाह को फटकार लगा चुका है परन्तु भाजपा ने अभी तक इस्तीफ़ नही लिया जिससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता हैं" अन्य वक्ताओं ने भी अपने वक्तव्य मे कहा एमपी सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की टिप्पणी ने विरोधी दलों को बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन का मौका दे दिया है। वाराणसी में एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर रही तो दूसरी अन्य विरोधी दल सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध जता रहे हैं जिससे ये जगजाहिर हों गया है की भाजपा सरकार और उसके मंत्री महिला विरोधी है मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में दिए गए विवादित बयान के विरोध में बहराइच में समाजवादी महिला सभा ने प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष महिला सभा ने कहा कि जब पूरा देश भारतीय सेना की महिला अफसरों पर गर्व कर रहा है, तब भाजपा सरकार के मंत्री का यह बयान शर्मनाक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा कमलेश परिहार एवं अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं साथ ही वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए...

इस दौरान मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा,सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष आशा वर्मा,सपा महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर कमलेश परिहार,सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी,सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज,अमित पाठक एडवोकेट,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय भारती,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष हरगोविंद गंगवार,सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट,धनपति वर्मा एडवोकेट,सपा विशेष आमंत्रित सदस्य हरिपाल सिंह लोधी,129 विधानसभा पूरनपुर अध्यक्ष संजय सिंह यादव,सतीश चंद्र वर्मा,सपा महिला सभा जिला महासचिव मीना दीक्षित,सदाकत अली,मीता सिंह, कोहिनूर आलम अंसारी,विवेक यादव,शायर अली,रेखा सिंह,दिनेश कुमार वर्मा,राजेश कुमार श्रीवास्तव,गोविंद पांडेय एडवोकेट,विकास रस्तोगी,शाहनवाज अली,प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट,अनीता वर्मा, नत्थो देवी,आशीष कुमार, रोहिताश कुमार,दिगम्बर दास,फूलमती, ज्ञानीराम,सर्वेश कुमार, गोदनलाल वर्मा,अनीता शर्मा,अंगूर वती, केतकी देवी,कलावती, सावित्री देवी सहित तमाम सपा महिला सभा के पदाधिकारी, सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल