राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान: श्रीनिवास बी वी।

नई दिल्ली, 30 मई 2024:* भारतीय युवा कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के लिए की गई दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के लिए की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। पूरा विश्व भारत देश को 'गांधी के भारत' के नाम से जनता है और मोदी जी का उनके लिए इस प्रकार का कथन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर गांधी जी को 1982 में आई फ़िल्म के पहले विश्व में कोई नही जानता था, तो फिर 1931 में लंदन में किसका स्वागत हुआ था, क्या ये बताने का कष्ट करेंगे मोदी जी? 


युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गाँधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते है। 4 जून को देश की जनता नरेंद्र मोदी की विदाई की ‘फिल्म’ दुनिया भर में रिलीज करने के लिए तैयार है। 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह मांग कि प्रधानमंत्री मोदी अपने शब्द वापस ले और देश की जनता से माफी मांगे क्योंकि गांधी जी का अपमान, नही सहेगा हिंदुस्तान।

इस दौरान प्रदर्शन में अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस दफ्तर पर एकत्रित हुए, व प्रदर्शन में शामिल हुए।


 ,

वरुण पांडेय। 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, 

भारतीय युवा कांग्रेस। 

(9354948576).

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह