मनोज तिवारी के समर्थन मे जन सभा मे गरजे हेमंत बिस्व सरमा व तेजस्वी सूर्य।

*जनता के बीच पहुंचे मनोज तिवारी तीसरी बार मोदी सरकार के लिए मांगा आशीर्वाद* 

*ओबीसी मोर्चा और युवा मोर्चा की जन सभा मे उमड़े हजारों समर्थक* 

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन मे यमुना विहार मे हेमंत विस्व सरमा व सोनिया विहार जनसभा मे तेजस्वी सूर्या ने आज उत्तर पूर्वी जिले मे हजारों क्षेत्रीय निवासियों से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जन आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विष्णु मित्तल लोकसभा संयोजक राजा इक़बाल जिला अध्यक्ष पूनम चौहान विधायक मोहन सिंह बिष्ट अजय महावर प्रमोद गुप्ता प्रवेश शर्मा आनंद त्रिवेदी दीपक चौहान ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित नागर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक अक्की सहित  पार्टी के कई पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष निगम पार्षद एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

जनसभाओं में उपस्थित हजारों के जन समूह को संबोधित करते हुए असम मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि इस बार का चुनाव विकसित भारत की तस्वीर सवारने का चुनाव है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के लक्ष्य को पूरा करना है। आजादी के बाद दशकों तक उत्तर पूर्वी दिल्ली विकास से कोसों दूर रहा उस कालखंड में कांग्रेस सर्वाधिक दिनों तक सत्ता में काबिज थी आप लोगों के जनादेश से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तभी आज विश्व मे भारत का डंका बज रहा है।मनोज तिवारी ने कहा आप लोगो के आशीर्वाद से दो बार सांसद बना और उत्तर पूर्वी दिल्ली को राजमार्ग फ्लाईओवर


केंद्रीय विद्यालय पासपोर्ट घर पार्क रेलवे स्टेशन मेट्रो रेल जैसे योजनाओं पर कार्य करते हुए उनको अपनी लोकसभा मे लेकर भी आया।लेकिन कांग्रेस और केजरीवाल जिस प्रत्याशी को मैदान में लाए हैं उन्हें विरासत में मिली देशद्रोह देश के विरुद्ध साजिश दंगों को हवा देना झूठ बोलना आतंकवाद को बढ़ावा देना उनकी पहचान है। राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कहा युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण मोदी सरकार का लक्ष्य है। महिला उत्पीड़न केजरीवाल सरकार की पहचान है। आज भारत युवाओं से भरा हुआ देश हैँ। भारत के युवाओं की प्रतिभा और शक्ति विश्व मे अपनी नई पहचान बना रही हैँ। उत्तर पूर्वी लोकसभा मे भाजपा रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीतेगी और जनता का अपार प्रेम और समर्थन हमें प्राप्त होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*