भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बनाए गए स्वागत मंच के टूटने से गिरकर घायल हुए पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे,

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए घंटाघर लखनऊ में बनाए गए मंच के टूटने से मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिरने से जख्मी हुए लोगों का केजीएमयू चल रहा है इलाज।

लखनऊ, आज दिनांक 20/फरवरी/2024 को  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो कि लखनऊ में पहुंची थी, जहां पर यात्रा का स्वागत करने एवं संबोधन करने के लिए घंटा घर पर जो मंच तैयार किया गया था। उस पर तमाम लोग कांग्रेस के


वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेस जन मौजूद थे। इस मंच पर बरेली के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे भी मौजूद थे। मंच पर सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी  की यात्रा में स्वागत एवं नारेबाजी कर ही रहे थे। कि अचानक से मंच टूट गया और मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर गए। जिसमें बरेली जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे भी गिरे जिनके ऊपर कई सारे लोग गिर गए जिससे रामदेव पांडे को काफी चोटें आई और उनके दाहिने पैर की हड्डी घुटने के नीचे दो जगह से टूट गई। जब इस बात का पता चला तो उनको केजीएमयू ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया वह अभी भी केजीएमयू के आई सी यू में भर्ती है। और इस समय काफी तकलीफ से गुजर रहे हैं। सभी कांग्रेस जन उनकी मदद की प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मांग करते है। और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह