राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में विचार गोष्ठी करके किया चुनावों और लोगों तक पहुंचने का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के करकमलों द्वारा जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

 जनसभा में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किशोर गौहरी ने कहा कि हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर, दिल्ली में भ्रष्टाचार फैलाने वालों के विरुद्ध संघर्ष करेंगे।

नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में अपनी शानदार और सफल जनसभा करके स्पष्ट संकेत दे दिया कि वह अगले चुनावों में बड़ी मज़बूती के साथ मैदान में उतरने जा रही है।
राजधानी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किशोर गौहरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का एलान कर दिया।

साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के करकमलों द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया।

दिल्ली में आयोजित पार्टी की जनसभा में मीडियाकर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, अतिथि - राष्ट्रीय महासचिव के के शर्मा ने भाग लिया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजुम खान, दिल्ली प्रदेश जनरल सेक्रेटरी महेश मल्होत्रा, जनरल सेक्रेटरी देवयानी आसरा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सहित मंच पर अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रोग्राम का संचालन प्रसिद्ध गायक एवं कवि तबरेज खां ने किया जबकि मंच की अध्यक्षता अंजुम खान ने की।
राष्ट्रीय महासचिव के के शर्मा ने दिल्ली प्रदेश में मज़बूत होती पार्टी पर खुशी जताई और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमें इस तरह के प्रोग्राम दिल्ली में लगातार जारी रखने होंगे। उन्होंने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किशोर गौहरी को आयोजन के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों को सराहा।

हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली और हरियाणा भारत के लिए अनूठी परंपराओं वाला है। दोनों के बॉर्डर नज़दीक हैं हम लोगों का एक दूसरे के बिना गुज़ारा नहीं है आज के प्रोग्राम को देखकर लगता है कि भविष्य के किशोर गोहरी दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश अगर इसी तरह मेहनत करती रही तो वह दिन दूर नहीं जब हम दिल्ली प्रदेश स्तर पर राज्य में सरकार बना लेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  किशोर गौहरी को बधाई देते हुए कहा कि हम अच्छी तरह जान चुके हैं कि दिल्ली की टीम काफ़ी मज़बूत हो रही है और हमें उम्मीद है कि हम दिल्ली की सातों लोकसभा सीट और विधानसभा में अपनी मज़बूती बनाने में सक्षम हैं। हम दिल्ली से मुंबई तक पार्टी को मज़बूत देखना चाहते हैं। पार्टी पहले मुंबई में मज़बूत थी और अब दिल्ली में भी मज़बूत हो रही है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के हाथों एक हेल्पलाइन नंबर 9811422039 भी जारी किया गया। जो सार्वजनिक हित में काम करेगा। इस हेल्पलाइन नंबर के ज़रिए दिल्ली की टीम समाज की अन्य समस्याओं पर भी नज़र रखेगी और निदान के लिए रात दिन मेहनत करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किशोर गौरी के नेतृत्व में ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। और सभी समाज- वर्ग के लोगों को टिकट देकर, लोकतंत्र मज़बूत करने का कार्य करेगी।
प्रफुल्ल पटेल ने मीडिया का भी धन्यवाद किया और कहा कि लोकतंत्र के लिए मीडिया हमारे नाक कान बनकर काम करेगी उन्हें ऐसी आशा है। उन्होंने कहा कि मीडिया भारत का चौथा स्तंभ है और वह लोकतंत्र को मज़बूत करने में हमारा सहयोग करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि अब वह दिन दूर नहीं कि जब हमारे बिना केंद्र और राज्यों में कोई सरकार नहीं बन पाएगी।

अंत में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किशोर गौहरी ने सभा में आए सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए, राष्ट्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर, दिल्ली में भ्रष्टाचार फैलाने वालों के विरुद्ध संघर्ष करेंगे। लोकसभा और विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं को मज़बूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हम हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मज़बूत बनाएंगे। महिला और पुरुषों को एक समान अधिकार देते हुए घर-घर पार्टी का झंडा और अपने राष्ट्रीय नेताओं का एक-एक फोटो पहुंचाने का कार्य करेंगे जिससे हमारी पहचान और हमारे कार्य आम जनता तक आसानी से पहुंचे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*