उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक,
रिपोर्ट-कुमारी नीरज सक्सेना
यूपी सरकार में मंत्री रहे आशुतोष टंडन और गोपाल जी का निधन हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी का निधन हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
आशुतोष टंडन योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे। उनके निधन की जानकारी आशुतोष टंडन के एक्स पर अकाउंट के माध्यम से भी दी गई। साइट पर लिखा गया कि गोपाल भैया हम सबको छोड़ कर चले गये। उनके निधन पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ के पूर्व विधायक आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुख किस घड़ी में उनके शो का कुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952