लोकसभा चुनाव 2024 में सत्ता परिवर्तन के लिए भगवती चौपाल के माध्यम से महिलाओं को जागरुकता का संदेश देते हुए, शांति सिंह

 

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 


समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह ने फरीदपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का भ्रमण कर सपा सरकार की नीतियों से महिलाओं को अवगत कराया।



बरेली, समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह ने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर क्षेत्र की महिलाओं से जनसंपर्क कर सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा की वर्तमान सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। योगी सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, पेट्रोल डीजल गैस एवं घरेलू खाने पीने की चीज़ों की


कीमत आसमान छू रही है। शांति सिंह ने कहा महिलाएं देश की आधी आबादी होने के बाद भी योगी सरकार में नारी सुरक्षा नारी सम्मान का नारा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में महिला उत्पीड़न एवं महिला अत्याचारों की

घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, योगी की पुलिस महिला उत्पीड़न की घटनाओं को छुपा कर फर्जी आंकड़े पेश कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। वहीं पुलिस में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। लगातार अखबारों के माध्यम से योगी की भ्रष्ट पुलिस रिश्वत लेते हुए पकड़ी जा रही है। अपराधी बेलगाम है, और यूपी के मुख्यमंत्री अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करते नहीं थक रहे हैं। शांति सिंह ने कहा इन परिस्थितियों को

बदलने के लिए सबसे पहले केंद्र से मोदी सरकार को  सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की महिलाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए भाजपा के खिलाफ वोट देकर उसे सत्ता से बेदखल करना होगा। उन्होंने कहा जैसे ही केंद्र की सत्ता जाएगी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वयं धराशाई हो जाएगी। इसलिए हम लगातार समाजवादी महिला सभा की संघर्षशील कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव गली गली महिलाओं में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

वही फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के भीकमपुर गांव में महिलाओं को जागरूक करने के लिए भगवती चौपाल के माध्यम से शांति सिंह ने महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि मोदी सरकार को 2024 में सत्ता से बाहर करने में आप सभी महिलाओं का सहयोग चाहिए हमारा संघर्ष और आपका सहयोग 2024 चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह के साथ भ्रमण में शामिल कंचन, विमलेश, सोनम मौर्य, गुलशन आदि महिलाएं साथ रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*