बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने महिलाओं को कराई सपा जॉइन

 अनीता देवी

बहेड़ी दिनांक 18/10/2023 को ग्राम बंजरिया की दर्जन भर महिलाएं छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अनुप कुमार पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर पहुंचीं। और बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अताउर रहमान  से मुलाकात की। विधायक जी ने सभी महिलाओं का स्वागत किया और सभी सम्मानित महिलाओं को पार्टी की सदयता ग्रहण कराई।


सभी महिला नेत्रियों ने  भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगी। और अपने क्षेत्र की महिलाओं से मिलेंगी पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगी 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव  की सरकार में महिलाओं को जो सम्मान और कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिलता था उसके बारे में विस्तार से बताएंगी।विधायक अता उर रहमान  ने श्रीमती लक्ष्मी चौहान को महिला सभा का ब्लॉक अध्यक्ष (बहेड़ी ब्लॉक) पद पर मनोनीत किया।

 सपा ज्वॉइन करने वाली अन्य महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं - मीना शर्मा, गीता कश्यप, देवी शर्मा, रामवती, नन्ही देवी, राम प्यारी, सोनी, श्याम कली, कुन्ती देवी आदि।इस स मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, युवजन जनसभा के नगर अध्यक्ष इमरान रजा, सिद्धार्थ शर्मा, शकील रजा फास्ट, शकील कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह