सपा महिला सभा की समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार का भाजपा पर जोरदार हमला।

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए   मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट,

हाथरस और मणिपुर जैसी घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा नेता बेटियों को कितना सम्मान देते हैं, कमलेश परिहार

बदायूं ,समाजवादी महिला सभा की एक समीक्षा बैठक महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर आयोजित की गई,जिसमे मुख्याथिति के रूप में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला परिहार व प्रदेश सचिव मधु सक्सेना प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुईं।


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमला परिहार ने कहा कि आज भाजपा की देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है परंतु "बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वाले इन नेताओं से ही हमारी बेटियाँ सुरिक्षत नहीं हैं।हाथरस और मणिपुर जैसी शर्मनाक घटनायें इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा नेता बेटियों का कितना सम्मान करते हैं।देश व प्रदेश की आधी आबादी भाजपा सरकारों के पूरी तरह से खिलाफ है व आने वाले लोकसभा चुनावों में इन्हें सबक सिखाकर ही दम लेंगीं।

महिला सभा की प्रदेश सचिव मधु सक्सेना ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के नाम पर देश की महिलाओं के साथ धोखा किया है,जिन जिन महिलाओं ने इस योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर लिया था वो सभी दोबारा उसको नही भरवा पायीं और पुनः चूल्हों पर घरेलू कार्य करने पर विवश हैं।देश मे चौबीस करोड़ परिवार पिछले नौ सालों गरीबी रेखा के नीचे मोदी सरकार द्वारा पहुंचा दिए गए,जिसके दुष्प्रभाव सीधे सीधे महिलाओं पर पड़ा है।

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि जनपद बदायूँ में छह विधानसभा हैं इन सभी विधानसभाओं की आधी आबादी केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की महिला विरोधी नीतियों से बुरी तरह से त्रस्त हैं,जिसके परिणाम स्वरूप बहुत बड़ी संख्या में समाजवादी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ गयीं हैं।आज महिला सभा की पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए हैं,सभी ईमानदार, जिम्मेदार तथा मेहनती महिला कार्यकर्ताओं को जिलाकार्यकरिणी में स्थान दिया गया है व उनसे आशा ही नही पूरी उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव को आधी आबादी का शत-प्रतिशत वोट दिलाकर रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम करेंगी जिससे मा0 धर्मेन्द्र यादव हम सभी की आवाज़ को वैश्विक पटल पर रख सकें।

इस मौके पर जिसमें प्रेमलता जाटव,कमला यादव,संजू मिश्रा,रिंकी सरदार,रेनू देवी धोबी,आरती ठाकुर,बबिता कश्यप,पूनम,शब्बो खान,अनुपम सुभाषिनी,जया जाटव,नाजरीन बेगम,चंद्रा देवी यादव,शबीना बी,किरन भटनागर,इमा इज़हार,ज्योति वाल्मीकि,प्रेमवती शाक्य,रामा,सोमवती,विनीता कश्यप,राखी जोशी,शरबती,उर्मिला,मुन्नी देवी शाक्य,पूनम,पारो,सुमन कश्यप,राजरानी,अनीता,मालती देवी,राजबेटी,भगवती माथुर,रमा कश्यप,रामबेटी,रेखा,कुमकुम सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप द्वारा सभी नवनियुक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*