चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी,

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए विरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट, 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि, 

दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी दोषियों पर होगी कार्रवाई, सीएम

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है| मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है| साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की भी कामना की है|


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे| चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए| उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना बना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया| पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी| मुख्यमंत्री ने कहा यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है| हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें| राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा कैलाश आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं| मुख्यमंत्री ने कहा की दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक-एक कर मिले| उन्होंने सभी को सांत्वना दी| मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है| सरकार द्वारा इनकी हर संभव मदद की जाएगी| इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायक गण एवं अधिकारी गण मौजूद रहे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*