मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सेना से मांगी मदद; लाल किले में भरा पानी, राजघाट भी डूबा पानी में|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए दिल्ली से दौलत मैडम की रिपोर्ट, 

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर भरा पानी, यमुना बाजार, लाल किले,   राजघाट,औरआईएसबीटी,कश्मीरी गेट तक पहुंच गया पानी|दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है।


शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है।दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है।

यहां 3 फीट तक पानी भर गया।इसके अलावा मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है। लोगों की मदद के लिए

NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं। अब तक यमुना के आस-पास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांस से अमित शाह को फोन करके दिल्ली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। शाह ने पीएम को बताया, अगले 24 घंटे में यमुना का वाटर लेवल कम हो सकता है।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स...

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी।

NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ से 6 जिले प्रभावित हैं।

बाढ़ से तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े, जिससे अगले एक-दो दिन दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा।

गुरुवार को दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण विभाग का रेगुलेटर खराब हो गया।

राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में पानी भर जाने से रूट्स में बदलाव किया है।

लाल किले में पानी भर जाने से टूरिस्ट के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*