समाजवादी पार्टी के बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर आज अलीगढ़ पहुंचे|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए अलीगढ़ से अली अब्बास की रिपोर्ट,

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए| 

अलीगढ़, समाजवादी पार्टी के बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आज एकदिवसीय दौरे पर अलीगढ़ पहुंचे, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के अलीगढ़ पहुंचने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया|


अलीगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के उपरांत पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अलीगढ़ की कोल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अज्जू इस्हाक के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, वहां पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अज्जू इस्हाक के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया| इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कोल विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी हासिल की सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को बताया कि कोल विधानसभा क्षेत्र में अज्जू इस्हाक पूर्ण रूप से सक्रिय हैं और लगातार कोल विधान सभा क्षेत्र के लोगों के बीच संपर्क में बने रहते हैं, वहीं क्षेत्रीय जनता की हर छोटी बड़ी समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए समाधान कराने को प्रयासरत रहते हैं| सपा कार्यकर्ताओं से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अज्जू इस्हाक के बारे में मिली जानकारी से संतुष्ट पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अज्जू इस्हाक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके द्वारा क्षेत्रीय जनता के बीच किये जा रहे कार्यों से जहां जनता सपा के प्रति आकर्षित हो रही है वहीं सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ रहा है| पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार कार्य करते रहने से जनता में सपा की विश्वसनीयता बढ़ेगी और सपा मजबूत होगी| जिसका पूर्ण रूप से फायदा लोकसभा चुनाव 2024 में सपा को मिलेगा| आप सभी सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट कर अलीगढ़ से सपा का सांसद जीता कर भेजना होगा| सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में लोकसभा की एक-एक सीट बड़ी महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी होकर ही जाता है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट ना होगा| इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अज्जू इस्हाक के साथ मुख्य रूप से मोहम्मद तारिक, इमरान अहमद व सपा  कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं सपा पार्षदों की उपस्थिति रही|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*