भाजपा नेत्रीयां शराबबंदी को लेकर नौटंकी कर रही है, वंदना राजपूत

  बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए दौलत मैडम की रिपोर्ट, 

छत्तीसगढ़/रायपुर, भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शराबबंदी को लेकर किए जा रहे आंदोलन को नौटंकी मात्र बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेत्री गिरगिट की तरह रंग बदलती है| 15 साल भाजपा के शासन में रमन सिंह के दौर में सारे नियम को ताक पर रखकर आबकारी नीति को  परिवर्तित कर दिया जाता है| युवक के हाथ में पुस्तक के बदले शराब का बोतल पकड़ा दिया जाता है| तब भाजपा नेत्रीयों के मुंह में दही जम गया था| भाजपा नेत्री 15 साल तक मूक  दर्शक बनी मलाई खाती रही| जब सत्ता हाथ से फिसल जाती है तब भाजपा नेताओं को एहसास होता है कि शराबबंदी होना चाहिए|


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बंधना राजपूत ने कहा कि भाजपा नेत्रीयों को शराब को लेकर नौटंकी करने की जरूरत नहीं है| जनता के सामने रमन सिंह सरकार में रहते शराब का सरकारी करण करने के बजाय शराबबंदी क्यों नहीं किये? रमन सिंह ने सार्वजनिक घोषणा की थी चुनाव हार जाऊं तो कोई बात नहीं शराबबंदी लागू करूंगा| शराब का सरकारी करण क्यों किया? 44 00 करोड़ का शराब घोटाला होता है| भाजपा सत्ता में काबिज होने के लिए जनता को गुमराह करती है चाहे मोदी जी के 2014 के वायदे की बात करें या डॉ रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल की बात करें|

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है| और कांग्रेस सरकार जनहित के फैसले लेने में तनिक भी देर नहीं करती है| कांग्रेस सरकार के 4 साल के कार्यकाल देखे तो भाजपा नेताओं के पसीने छूट जाते हैं| शराबबंदी को लेकर सरकार जन जागरण अभियान चला रही है| शराब सामाजिक बुराई है इसलिए विद्यालयों, स्कूलों में सेमिनार के माध्यम से गांव गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संस्था एनजीओ महिला समूह सखी विभिन्न माध्यम से जन जागरण अभियान चला रहे हैं| यह कांग्रेस सरकार की अच्छी सोच का प्रतीक है| और बहुत अच्छी पहल है कि शराबबंदी को लेकर मन में विचार आया और शराबबंदी पर लगातार कमेटी भी अपना काम कर रही है| प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि 15 साल छत्तीसगढ़ के भोली भाली जनता को नशे के गर्त में धकेलने का काम भाजपा के शासन में हुआ है| भाजपा के लोग खाई इतना गहरी कर दिए हैं कि पाटने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन कामयाब होंगे, कहा जाता है कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कांग्रेस सरकार भरसक प्रयास कर रही है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*