भाजपा की केंद्रीय टीम में यूपी के 5 सांसदों की एंट्री-मेरठ से लक्ष्मीकांत, बरेली से राजेश अग्रवाल

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

भाजपा ने घोषित की नई केंद्रीय टीम| उत्तराखंड का कोई नेता राष्ट्रीय स्तर का नहीं? त्रिवेंद्र का भी सपना टूटा|

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित की गई पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का एक बार फिर से दबदबा दिखाई दिया है| यूपी के 5 सांसदों को बीजेपी की केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण पद सौपे गए हैं| शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा कार्यकारिणी में समायोजित किए गए


पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है| भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सांसद रेखा वर्मा को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है| वहीं सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं| उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है| सांसद अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है| सांसद राधा मोहन अग्रवाल भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं| इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विधायक डॉ रमन सिंह, राजस्थान की विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखंड के रघुवर दास, मध्यप्रदेश के सौदान सिंह, ओडिशा के बैजयंत पांडा, छत्तीसगढ़ की सरोज पांडा, तेलंगाना की डीके अरूणा, नागालैंड के एम चौबा एओ, केरल के अब्दुल्ला कुट्टी, छत्तीसगढ़ की लता उसेंडी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त की गई है| मध्यप्रदेश के कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली के दुष्यंत कुमार गौतम, पंजाब के तरुण चुग, महाराष्ट्र के विनोद तावड़े, राजस्थान के सुनील बंसल, तेलंगाना के संजय बेदी सांसद को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है| उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है| नड्डा की टीम में तेराह राज्य सचिव भी है, मगर उत्तराखंड से किसी भी नेता को ना तो उपाध्यक्ष बनाया गया है,और ना ही  महामंत्री पद मिला है,और ना ही सचिव पद पर उत्तराखंड भाजपा के किसी भी नेता को जगह नही मिली है| भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को जरूर सह कोषाध्यक्ष बनाया है| अब सवाल यही है कि क्या उत्तराखंड भाजपा में कोई ऐसा काबिल नहीं है जिसे पदाधिकारी बनाया जाए| त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर अटकलें थी कि उन्हें नड्डा की टीम में मौका मिल सकता है और उन्हें भी खाली ही बैठना पड़ेगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।