विषय- हरियाणा सोनीपत में थाना सेक्टर 27 के अंतर्गत खान कॉलोनी में साम्प्रदयिक विवाद

 दिनाक 25 जून 2023 को एक मुस्लीम लड़के व एक हिन्दू लड़की की इंस्टाग्राम  पर विवादित फोटो वायरल हो गयी थी जिसको लेकर उस मुस्लिम लड़के को रात लगभग 9 बजे को जब वो  नमाज पढकर मस्जिद से बाहर निकला तो उसको पहले से इकट्टा हुए 20 से 25 लोगो द्वारा पीटना शुरु कर दिया जिसके बाद लड़के  द्वारा बचाओ बचाओ का शोर मचाने पर उसके परिजन और आस पड़ोस के लोग वहां भाग के गए तो


उपरोक्त व्यक्तियों ने उन पर पथराव शुरु कर दिया  इस पथराव में दोनों पक्षों को चोटें आई | जो की सारी झगडे की घटना मस्जिद में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड होगये। मुस्लिम लोगो द्वारा 112 पर बार बार फ़ोन करने के बाद पुलिस पहुच गई लेकिन पुलिस ने उपरोक्त 20-22 व्यक्तियों के खिलाफ FIR न दर्ज करकें  मुस्लिम समुदाय के लगभग 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके 1 व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया |   

                                                                           उसके बाद 27 तारिक को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की मोजुदगी में खान कालोनी की इस झगडे के घटना को धार्मिक रंग चढाते हुए और वहा का माहोल  बिगाड़ने की नियत रखते हुए लगभग 100 से 150  लोगों का हुजूम  हाथ में फरसे , तलवार और डंडे लेकर खान कालोनी की गलियों में धमकियां देते हुए ,गन्दी गन्दी गलियां देते हुए और मुस्लिम बहन बेटियों को उठाने की व जान से मारने की धमकियां देते हुए गलियों में घुसकर ये एलान कर दिया कि बकरीद की नमाज मश्जिद में नहीं पढने  दी जाएगी  जो आएगा उसे जान से मार दिया जायेगा | इस पर भी मुस्लिम समुदाय के  लोगों ने शांति से काम लिया | इस घटना को भी वहां लोगों ने आपने फ़ोन से रिकॉर्ड कर  लिया | मुस्लिम  समुदाय के कई  परिवार भय का माहोल  बनते देख वो अपनी बीवी बच्चो के साथ अपने घर छोड़ कर भागने को मजबूर होगये और अपनी जान बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों के पास जाकर शरण ली।

1 जुलाई 2023 को *दलित पिछड़ा मंच* के राज्य अध्यक्ष की अध्यक्षता में सैंकडों की संख्या में मुस्लिम स्त्री पुरुष थाना सेक्टर 27 सोनीपत गए व असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।लेकिन 2 जुलाई रविवार को अगले सुबह ही पुलिस खान कॉलोनी में आई व घर मे मौजूद सभी स्त्रियों व किशोरवय बच्चों को गिरफ्तार कर ले गई छोटे दुधमुहे बच्चे रोते बिलखते वहीं रह गए।।लेकिन दूसरे पक्ष के लोग थाने में ही हुड़दंग कर रहे हैं। यूपी हरियाणा व सोनीपत से खान कॉलोनी वासियो के सभी रिश्तेदारों को भी सारा दिन गिरफ्तार किया जा रहा है जिससे मुस्लिम बिरादरी में भय व भगदड़ का माहौल है।।

कल 2 जुलाई 2023 सोमवार

साम्प्रदायिक,मजहबी,

नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ रोष प्रदर्शन व कमिश्नर सोनीपत का घेराव किया जाएगा।।

*दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच*

*राज्य अध्यक्ष

Adv राजीव वर्मा

*प्रेस प्रवक्ता

N.Nayar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*