आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान के अंतर्गत देश के युवाओं को राष्ट्रवाद के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, अतीक खांन

 

अलीगढ़, आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर अतीक खांन साहब के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एनएच कादरी आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान के सलाहकार अरशद अली आदि ने अलीगढ़ एटीएस ऑफिस पहुंचकर एटीएस इंचार्ज अकरम खांन व उनकी टीम से खा़स मुलाकात कर आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर अतीक खांन साहब ने कहा कि आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान के अंतर्गत देश में युवाओं को विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जाता है| इसके लिए देश के समस्त प्रदेशों में आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान के तहत देश के युवाओं को देश हित में कार्य करने एवं किसी भी प्रकार की देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचनाएं शासन प्रशासन तक उपलब्ध कराने में आतंकवाद विरोधी जनचेतना से जुड़े लोगों तक पहुंचाने का आवाहन करते हुए कहा कि आज देश की राष्ट्रवादी सरकार जिस तरह कार्य कर रही है| उससे हमारा देश भारत विश्व पटल पर विश्व गुरु की पहचान बना चुका है| ऐसी स्थिति में राष्ट्र विरोधी ताकते देश के युवाओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर आतंकवाद के प्रति आकर्षित करने का प्रयास करती रहती है| ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम करने का कार्य आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान से जुड़े लोग लगातार देश में कार्य कर रहे हैं| हमारे संगठन के लोग लगातार देश के युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं|वही हमारे संगठन के लोग नुक्कड़ नाटकों के जरिए युवाओं में आतंकवाद विरोधी जन चेतना पैदा करने का कार्य कर रहे हैं| देश के युवाओं को राष्ट्रवाद के प्रति लगातार आकर्षित किया जा रहा है|और युवाओं को राष्ट्र विरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम करने का पाठ भी पढ़ाया जाता है| युवाओं को बताया जाता है| कि राष्ट्र विरोधी ताकतें देश के देश के युवाओं विशेषकर बेरोजगार युवकों को प्रलोभन देकर अपने जाल में फसाकर देश के युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त  करने का प्रयास करती है| परंतु आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान से जुड़े लोग लगातार देश के युवाओं में राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं| यही कारण है कि जब से देश में प्रधानमंत्री  माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र वादियों की सरकार बनी है| देश में आतंकवाद की घटनाओं पर जहां लगाम लगी है| वही देश के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना भी बड़ी है| माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जहां देश विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहा है| वही उत्तर प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाया है| वही उत्तर प्रदेश के बड़े-बड़े माफिया प्रदेश की जेलों में बंद हैं| या फिर प्रदेश छोड़कर फरार हो गए हैं| माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का इकबाल बुलंद हुआ है| आज प्रदेश की जनता भय मुक्त वातावरण में सांस ले रही है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।