तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के शहीद पार्क में आयोजित मजदूर दिवस समारोह

 तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के शहीद पार्क में आयोजित मजदूर दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एटक से संबंध ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव एवं समारोह के मुख्य वक्ता  इफ्तेखार महमूद ने कहा कि "श्रम कानून" श्रमिकों के आंदोलन  का प्रतिफल है और इन श्रम कानूनों को प्रभावहीन कर केंद्र की वर्तमान सरकार अपनी कब्र खोदने का काम कर रही है।


श्री महमूद ने कहा कि मोदी सरकार टू में संविधान को समाप्त करने का काम किया जा रहा है। राहुल गांधी का बंगला तुरंत खाली करा दिया गया किंतु संसद की सदस्यता समाप्त हुए एक वर्ष बीत जाने के बाद भी भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बंगला खाली नहीं कराना कानून के राज की समाप्ति की पुष्टि होती है। उन्होंने हिंडेनबर्ग  की रिपोर्ट की भी चर्चा अपने संबोधन में किया। समारोह को राजद के अरुण यादव, यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हालदार, आदिवासियों के बीच सक्रिय अनिल हांस्दा, यूनियन सचिव डेगलाल महतो, किसान सभा के प्रखंड संयोजक देवानंद प्रजापति ने भी संबोधित किया।

         समारोह की शुरुआत यूनियन उपाध्यक्ष गेंदों केवट के झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि से शुरू हुई। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त मजदूर श्री भी सी डे ने किया। समारोह में मुकुंद साव, झल्लू हांस्दा ,ऐतोराम किस्कू,धनेश्वर राम, विराजी मुर्मू, सुरेश प्रजापति, विजय चौहान, बद्री मुंडा, बुधन मांझी सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

         फोटो संबोधित करते हुए इफ्तेखार महमूद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।