आजमगढ़ मंदुरी हवाई अड्डा के विस्तारीकरण पर फौरन रोक लगाए सरकार और आंदोलन के नेता राजीव यादव समेत अन्य साथियों के खिलाफ पुलिसिया दमन बंद हो -भाकपा माले रेडस्टार

बलिया 3  फरवरी। भाकपा माले रेडस्टार के उत्तर प्रदेश राज्य समन्वयक का0 कन्हैया ने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए आजमगढ़ मंदुरी हवाई अड्डा के विस्तारीकरण पर फौरन रोक लगाने की तथा आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस करवाई को बंद करने की मांग की है।
 
       का0 कन्हैया ने कहा कि आजमगढ़ मंदुरी हवाई अड्डा बिस्तारीकरण से प्रभावित गांवों की सम्पूर्ण जनता हवाई अड्डा बिस्तारीकरण के खिलाफ है। वैसे भी आज तक मंदुरी हवाई अड्डा पर एक जहाज तक नहीं उतरा है। जिस हवाई अड्डा पर आजतक एक जहाज तक नहीं उतरा हो, उसके बिस्तारीकरण का जनहित में कोई औचित्य नहीं है। इसलिए हवाई अड्डा बिस्तारीकरण के लिए जमीन -मकान से आमजन को बेदखल कर भूमि अधिग्रहण करने की कार्यवाही पर फौरन रोक लगना चाहिए। उन्होंने ने आगे कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत लोगों की बिना इजाजत एवं सहमति लिए हवाई अड्डा बिस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण करना कानून का उल्लंघन है।
  भाकपा माले रेडस्टार राज्य समन्वयक ने कहा कि एक तरफ मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों को देश के हवाई अड्डे को बेच रही है तो योगी आदित्यनाथ सरकार आजमगढ़ मंदुरी हवाई अड्डा बिस्तारीकरण के लिए पुलिस और प्रशासन के बल पर बलपूर्वक जनता का दमन करके, जमीन -मकान से आमजन को बेदखल करके भूमि अधिग्रहण क्यों कर रही है? आखिर हवाई अड्डा बिस्तारीकरण के नाम पर भूमि अधिग्रहण करने के पीछे सरकार का असली मकसद और मंशा क्या है? जनता की जमीन -मकान को लूट कर अडानी अम्बानी जैसे कारपोरेट घरानों को जमीन और हवाई अड्डा सरकार क्यों देना चाहतीं हैं?  फासिस्ट मोदी और फासिस्ट योगी आदित्यनाथ सरकार कारपोरेट घरानों की दलाली और गुलामी क्यों कर रही है जिससे आमजन को कोई फायदा नहीं है।
    उन्होंने आन्दोलनरत जनता, मजदूरों, किसानो की मांगों को  पूरा करने और कॉरपोरेट घरानों के विकास के नाम पर विनाशकारी आजमगढ़ मंदुरी हवाई अड्डा बिस्तारीकरण की कार्यवाही पर फौरन रोक लगाने की मांग की है।साथ ही आंदोलन के नेता राजीव यादव और अन्य साथियों को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने की तीव्र निंदा की है।

कॉमरेड कन्हैया
भाकपा (माले) रेड स्टार
उत्तर प्रदेश राज्य संगठन कमिटी
प्रति 
संपादक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना