स्थानीय मुखिया श्री रितलाल महतो के विरुद्ध शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने आज महुआटांड़ थाना का घेराव किया

झारखंड  गत्6 अक्टूबर22 को महुआटांड़ थाना अंतर्गत धवैया मॉबलिंचिंगकांड का साजिश का उद्भेदन में हो रहे अप्रत्याशित देरी तथा स्थानीय मुखिया श्री रितलाल महतो के विरुद्ध शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने आज महुआटांड़ थाना का घेराव किया और थाना के समक्ष धरना पर बैठ गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार अभी तक नहीं करने से भी ग्रामीण नाराज थे। उल्लेखनीय है कि गत् 6 अक्टूबर को गांव के ही अरुण ठाकुर नामक व्यक्ति ने गांव के सदर 45 वर्षीय इमरान अंसारी को घर से बुलाकर ले गया और 25-30 लोगों ने पीट-पीटकर इमरान अंसारी की हत्या कर दिया था।



 प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि शेष बचे हुए अपराधियों के गिरफ्तारी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण साजिश का अविलंब उद्भेदन होना आवश्यक है। साजिश का उद्भेदन करने पर पुलिस को गंभीर होना होगा। श्री महमूद ने थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी हेतु 8 दिन का जो समय लिया गया है - उस पर भरोसा कर धरना को तत्काल समाप्त करने की भी घोषणा किया। उन्होंने कहा कि हत्या की साजिश के उद्भेदन में अब और देरी होने पर पीड़ित परिवार इमरान अंसारी का जिस स्थान पर हत्या कर दी गई है उसी जगह पर आमरण अनशन पर बैठने को वाध्य हो जाएगी।

                    राजद के अरुण यादव, कांग्रेस के ऐनूल अंसारी, इंसाफ के अनवर रफी एवं खुर्शीद आलम, धवैया अंजुमन कमेटी के सचिव सिराज अंसारी, मृतक की पत्नी रहीमून निशा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में मृतक के चाचा अफजाल अंसारी, शफीक आलम, आशिक अंसारी के अलावा इजमामूल, शुजात, मुबीन अंसारी, इजहार अंसारी, शकील अंसारी, कसीरून निशा, शाहिना खातून, समीमूलनिशा, असगर अंसारी, साबिर अंसारी, सगीर अंसारी,राजेश करमाली, राजेश मरांडी, मुकुंद साव,बीरालाल मांझी, डेगलाल महतो, धनांज्य सिंह, गेंदों केवट, चमन केवट इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

           फोटो :-थाना के समक्ष प्रदर्शन करते लोग तथा 

            प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते इफ्तेखार महमूद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत, कई घायल

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा