भीम ब्रिगेड की वर्षगांठ पर 12 दिसम्बर को प्रदान किए जाएंगे भीम योद्धा अवार्ड

 भीम ब्रिगेड की वर्षगांठ पर 12 दिसम्बर को प्रदान किए जाएंगे भीम योद्धा अवार्ड

नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर)   

जनता को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक संघर्ष का बिगुल बजाते हुए आजीवन संघर्षरत प्रोफ़ेसर भीम सिंह द्वारा गठित भीम ब्रिगेड की दसवीं वर्षगांठ पर भीम योद्धा अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।


भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला ने बताया कि आने वाली 12 दिसम्बर 22 को  सुबह 10 बजे से एस. एस. एस. स्टूडियो, सनातन धर्म मन्दिर के सामने, निकट निर्माण विहार मैट्रो स्टेशन दिल्ली में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न सिर्फ़ प्रोफेसर भीम सिंह जी को स्मरण किया जाएगा बल्कि भीम ब्रिगेड के संघर्ष और कार्यों को उजागर करते हुए विशिष्ट और उत्कृष्ट कार्यों के लिए भीम योद्धा अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

राजीव जोली खोसला ने बताया कि भीम ब्रिगेड का गठन शेर ए जम्मू कश्मीर प्रोफ़ेसर भीम सिंह जी ने 12 तारीख़ 12 महीना 2012 वर्ष को 12 बजकर 12 मिनट 12 सेकंड पर जंतर मंतर से जनता को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए किया था। इसका मुख्य नारा और उद्देश्य "न्याय और अधिकार की जंग,आओ मिलकर लड़ें आप और हम" है। इसके लिए प्रोफेसर भीमसिंह जी ने सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया। जनता की आवाज़ बुलंद करते रहे। सरकार में रहते हुए भी उन्होंने जनता के हित के लिए काम किए। और जहां आवश्यक समझा सरकार का जमकर विरोध किया। आजीवन जनता के लिए संघर्षरत प्रोफेसर भीम सिंह जी की मृत्यु 31 मई 2022 को जम्मू के अस्पताल में हुई। भीम ब्रिगेड ट्रस्ट की दसवीं वर्षगांठ पर भीम योद्धा अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। श्रीमती जयमाला जो स्वर्गीय प्रोफ़ेसर भीम सिंह की धर्मपत्नी हैं और ट्रस्ट की मुख्य संरक्षिका भी हैं के मार्गदर्शन में भीम ट्रस्ट लगातार कार्य कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना