इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के सभागार में आयोजित

 इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के सभागार
























में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसके बाद  संधीश प्रकाशन द्वारा प्रकाशित जनसत्ता के भूतपूर्व सम्पादक श्रीश मिश्रा जी की पुस्तक सपनों के आर पार ,सूर्यनाथ सिंह जी की पुस्तक कविता में मनुष्य और राज खन्ना जी की पुस्तक आजादी से पहले ,आजादी के बाद का विमोचन यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके उपरांत यूनियन की दिल्ली प्रदेश इकाई की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुराग जी शुक्ला ,उपाध्यक्ष रामगोपाल जी यादव, राष्ट्रीय कार्यकरिबी के सदस्य रवि शास्त्री जी ,हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रोहित जी शर्मा ,हरियाणा प्रदेश संयोजक राजेंद्र  पटीर ,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जी सजवान ,महासचिव शैलेश जी यादव ,राष्ट्रीय कार्यालय सचिव विनोद कुमार जी समेत अनेक पत्रकार ,साहित्यकार मौजूद थे।  इस अवसर पर राष्टीय महासचिव के रूप में बैठक का संचालन मेरे द्वारा किया गया. सुंदर और गरिमामय आयोजन को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए आदरणीय रामगोपाल जी व आदरणीय विनोद जी तथा उनकी सम्पूर्ण टीम को साधुवाद


इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक  संपन्न

इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय कार्यकरिणी के सदस्य रवि शास्त्री ,हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा, हरियाणा प्रदेश संयोजक राजेंद्र पटीर आदि मौजूद थे। 

इस अवसर पर आईएमजेयू के रास्ट्रीय महासचिव रोहितास सेन ने बैठक का संचालन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात दिल्ली इकाई का गठन किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष- राजेंद्र सजवान, उपाध्यक्ष- कर्ण सिंह भूचाल, महासचिव- शैलेश यादव, सचिव- हरि कृष्ण यादव, सह सचिव- कृपा शंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष- राजेंद्र सोनी, सह-संयोजक- आर.पी. शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य विजय विद्रोही, मुकेश परमार, जय प्रकाश गुप्ता, एस.ए. बेताब, दीपक आर्य, उषा पांडेय, ललिता हैं।

सभापति बाला भास्कर के धन्यवाद के साथ सभा का समापन हो गया। बाला भास्कर जी ने दिल्ली इकाई की प्रशंसा की, धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी की। सभा के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश