पीएम मोदी लोगों को लड़वाने और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की राजनीति कर रहे हैं- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2022 आम आदमी भाटी का कहना है कि पीएम मोदी डर और बौखलाहट में 'आप' सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। 'आप' विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ सहन नही हुई इसलिए केंद्र ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच कराई। यदि पीएम मोदी को लगता है कि 'आप' सीबीआई से डर जाएगी तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। देश की जनता ने मन बना लिया है कि 2024 के चुनाव में 'मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल' होगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं। इन 75 सालों में बहुत सी सरकारें आई और गईं। आज 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। किसी राज्य में 5 सालों से, किसी राज्य में 10 सालों से तो किसी राज्य में 15 सालों से भाजपा की सरकार है। यहां तक कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। लेकिन आज कहीं भी उनके राज्यों में हो रहे कामों की चर्चा नहीं हो रही है। केंद्र सरकार के कामों की चर्चा भी कहीं नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में केवल एक सरकार के कामों की चर्चा हो रही है और वह अरविंद केजरीवाल की सरकार है। 2018 में आम आदमी पार्टी की सरकार को केवल 3 साल हुए थे। उस वक्त कोफी अन्नान साहब जिनको दुनिया में एक जाना माना नाम कहा जाता है और जिनका यूएन में बड़ा योगदान रहा, वह कई बड़े-बड़े देशों के प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और नेताओं के साथ भारत आए। यहां आकर उन्होंने अरविंद के मोहल्ला क्लीनिक को देखकर कहा कि यदि दुनिया के सभी देशों में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था हो जाए तो शायद कहीं भी स्वास्थ्य संकट नहीं आएगा। 2020 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी के साथ हिंदुस्तान आए। पीएम मोदी जी ने कहा कि आगरा में ताजमहल देख लीजिए, दिल्ली का लाल किला देख लीजिए लेकिन वह बोली कि मुझे अरविंद केजरीवाल जी के स्कूल देखना है। जब वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहुचीं तो उन्होंने वहाँ के बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने क्या स्कूल बनवाए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर पढ़ाई की गुणवत्ता तक सबकुछ शानदार है। विदेशों से न जाने कितने राजदूत हिंदुस्तान आकर अरविंद केजरीवाल जी के साथ उनके विकास मॉडल की चर्चा करते हैं। इतिहास में पहली बार सिंगापुर ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली मॉडल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। 'आप' विधायक ने कहा कि सभी को पता होगा कि इंग्लैंड में प्रधानमंत्री पद के लिए  चुनाव हो रहा है। इस चुनाव का एक उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से इतना प्रभावित हुआ कि चुनावी संकल्प में केजरीवाल के वादों को शामिल किया। इतना ही नहीं दुनिया का सबसे चर्चित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ की गई। वहीं क्या मोदी जी को लेकर कभी ऐसी खबर सुनी है? कहीं सुना हो कि मोदी जी ने इस राज्य में यह काम किया है? उनसे संबंधित सिर्फ नकारात्मक खबरें ही छपती हैं। आम आदमी पार्टी को बने हुए सिर्फ 6 साल हुए हैं। 6 सालों के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव लड़ा और अपने झाड़ू से सभी पुरानी पार्टियों का सफाया कर दिया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत के बाद से हर राज्य के लोगों को एक आशा की किरण दिखी है। उन्होंने कहा कि 2018 और 2019 के लोकसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से 'मोदी बनाम कौन' था लेकिन अब लोग मन बना रहे हैं कि 2024 के चुनाव में मोदी बनाम केजरीवाल होगा। एक तरफ निराशा, लड़ाई, लोगों को लड़वाने और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की राजनीति है। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की उम्मीद की राजनीति है जो 130 करोड़ लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। हिंदुस्तान को नंबर 1 देश बनाने की राजनीति कर रही है। इसलिए पीएम मोदी को केजरीवाल से डर लगने लगा है। 'आप' नेता ने कहा कि हमने तो सिर्फ भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आंदोलन शुरू किया था। हमें नहीं पता था कि कोई पार्टी बन जाएगी और उसका मुख्यमंत्री भी बन जाएगा। आज पूरे देश में चर्चा होने लगी है कि यदि इस देश को कोई नंबर 1 बना सकता है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल ही हमारे सपनों को पूरा कर सकते हैं। इसलिए आज पूरी भाजपा बौखला गई है। मोदी जी को लगता है कि सीबीआई से हम डर जाएंगे तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है। यदि कोई भी केजरीवाल के आंदोलन के बीच आने की कोशिश करेगा तो देश की जनता यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना