उ0 प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मंडल प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर हुआ अभिनन्दन समारोह,

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने माला पहना कर किया स्वागत

बरेली - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नव नियुक्त मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के बरेली आगमन पर शुक्रवार को राजेन्द्र नगर स्थित अनंत वास्तु कर्यालय पर एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अशोक अग्रवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल (पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री) की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने बरेली मंडल का मंडल प्रभारी घोषित किया है।
अशोक अग्रवाल वरिष्ठ समाजसेवी एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बड़े व्यवसाई हैं। स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पटका एवं पुष्पमाला पहना कर मंडल प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष  अशोक अग्रवाल का स्वागत किया। अभिनन्दन व स्वागत समारोह में मंडल प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष  अशोक अग्रवाल ने समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को     व्यापार संगठन की नीतियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,  महामंत्री अजय जेटली, महामंत्री अमित शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यम सक्सेना, युवा अध्यक्ष अग्रिम गुप्ता, अमित कंचन, अमित शर्मा, आयुष अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, जिला मंत्री कौशिक गंगवार, महानगर कोषाध्यक्ष  के के चंदानी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना