ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) द्वारा मजदूर दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
झारखंड के तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ललपनिया के शहीद पार्क में ठेकेदार मजदूर यूनियन (एटक) द्वारा मजदूर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यूनियन के उपाध्यक्ष एवं श्रमिक गेंदों केवट के द्वारा झंडोत्तोलन तथा मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि के साथी कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हालदार, किसान सभा के प्रखंड संयोजक देवानंद प्रजापति ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष बीरबल हांसदा ने किया एवं संचालन समीर कुमार हलदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर यूनियन के सचिव डेगलाल महतो व मुकुंद साव, सलीम अंसारी, पार्वती देवी, चांद मुनि देवी, भोला केवट, धनेश्वर रविदास, उमेश राम, ऐतो राम किस्कू, धनंजय सिंह, वली वारसी, शाहिद अंसारी, ढेना मांझी, खोखन हालदार, बद्री मुंडा, सुरेश प्रजापति, विरालाल मांझी, अमीर हुसैन(मुखिया) मुख्य रूप से उपस्थित थे।
फोटो
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952