आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का प्रवास रहा जिसमें उन्होंने सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी की मन की बात को बैठकर सुना।

 उत्तर पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी यमुना विहार मंडल बूथ नंबर 59 पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का प्रवास रहा जिसमें उन्होंने सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी की मन की बात को बैठकर सुना।



मन की बात में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद मनोज तिवारी जिला अध्यक्ष मोहन गोयल विधायक अजय महावर व सत्यनारायण गौतम के साथ समस्त अपेक्षित श्रेणी ने एक साथ बैठकर मन की बात को सुना। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की मन की बात का 87 बा एपिसोड है और इसमें सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि हर भाग में हर महीने पूरे देश के उन परिवारों के विषय में प्रधानमंत्री जी बात करते हैं जो देश सेवा में किसी न किसी माध्यम से लगे हुए हैं और कभी भी राजनीतिक बात न करना सिर्फ देश के बारे में और उसके विकास के बारे में बात करना यही मन की बात का असली मकसद और उद्देश्य है मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने किया जिलाध्यक्ष मोहन गोयल ने समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और आगे की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। अजय महावर ने कहा कि बूथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना कार्यकर्ताओं में मनोबल को बढ़ाता है और इससे यह पता चलता है कि एक  बूथ का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इस दौरान जिले के महामंत्री संजय त्यागी गुलाब सिंह राठौर डॉक्टर इनको चौधरी उपाध्यक्ष दिनेश धामा सचिन महावीर अक्षय पुरोहित पूनम चौहान मंडल अध्यक्ष मुकेश गोयल मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान गंगाधर शर्मा कविता शर्मा दिनेश सत्यदेव चौधरी अर्जुन गुप्ता व समस्त अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना