उत्तर पूर्वी जिला की एक दिवसीय कार्यकारिणी सफलतापूर्वक जिलाध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 उत्तर पूर्वी जिला की एक दिवसीय कार्यकारिणी सफलतापूर्वक जिलाध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकारिणी में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी व सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहे। सिद्धार्थ ने कहा कि कार्यकारिणी से हर कार्यकर्ता संगठन नीतियों को सीखता है और अनुशासनात्मक कार्यशैली से युवाओं को संगठन की रीति नीति का पता चलता है। कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हर महत्वपूर्ण चुनाव में इन्हीं की बदौलत हम चुनाव में विजय प्राप्त करते हैं।


बूथ अध्यक्ष खंड प्रमुख पन्ना प्रमुख यह संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसका एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। हर 3 महीने में यह कार्यकारिणी संपन्न होती है और इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत हम हर दिन चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। हमारे लिए बड़ा हर्ष है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ सीख रहे हैं। जिलाध्यक्ष मोहन गोयल समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निगम चुनाव में हम पूर्ण बहुमत से निगम में पुनः परचम लहराएंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से हर वर्ग को फायदा पहुंचाया है और कॅरोना जैसी महामारी में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी चाहे वह दवाई हो ऑक्सीजन हो और पूरे विश्व में सबसे तेजी से वैक्सीनेशन का भी काम अगर हुआ है तो भारतवर्ष में हुआ है। 120 करोड से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और यह कार्य निरंतर जारी है। अजय महावर ने कहा देश में जहां एक तरफ प्रधानमंत्री सबको साथ लेकर काम कर रहे हैं वहीं विपक्ष उन अच्छे कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास करती है। हमें आगे सकारात्मक सोच के साथ देश हित में काम करने के लिए यही से सीखना होता है। कार्यक्रम के संयोजक संजय त्यागी रहे। कार्यकारिणी में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल सचिन मावी दिनेश धामा पूनम चौहान गुलाब सिंह राठौर डॉ यूके चौधरी आनंद त्रिवेदी दीपक चौहान अक्षत रोहित बृजेश सिंह समस्त मंडल अध्यक्ष विधायक व निगम पार्षद और अपेक्षित कार्यकर्ताओं की श्रेणी उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश