सक्षम भारत संगठन द्वारा श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पावन पर्व


एस ए बेताब द्वारा 

नई दिल्ली : सक्षम भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारतीय सभ्यता को बचाने के लिए सतत प्रयतन्शील है। सक्षम भारत संगठन ने न्यू पालम ई ब्लॉक विहार फेस 2 मैं स्थित श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर के पंडित श्री आचार्य अशोक कुमार शर्मा जी के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलोनी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें छोटे- छोटे प्यारे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में प्यारी-प्यारी झांकियां निकाली गई। बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के गानों पर सुंदर डांस किया गया और कृष्ण सुदामा की मित्रता के ऊपर एक नाटक किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत महिलाओं द्वारा मंदिर में कीर्तन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी प्रोग्राम डांस इंडिया डांस की छोटी सी 7 साल की बच्ची एलाइना रॉकस्टार रही। एवं सामाजिक कार्यकर्ता अध्यापिका व सक्षम भारत संगठन की महिला विंग की सचिव रिया यादव रही। मंच का संचालन सक्षम भारत की अध्यापिका रंजना अरोड़ा ने किया और उनका साथ अभिषेक कश्यप व सक्षम भारत संगठन की सबसे मजबूत व सबसे कर्मठ कार्यकर्ता शिल्पा कश्यप व छात्र संघ के अध्यक्ष तनुज ने दिया।




वॉलिंटियर्स के रूप में आनंद यादव दक्ष शर्मा,गर्व शर्मा सागर व श्री कृष्ण भगवान के अनन्य भक्त गुलफाम खान भी मौजूद रहे। सक्षम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सबको जरूरत है कि अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में बताया जाए और जात  मजहब को भूलकर भारत को एक सूत्र में बांधा जाए। जिससे आने वाले समय में भारत एक विश्व गुरु बन सके। राधाकृष्णन शिव मंदिर के पंडित जी आचार्य अशोक कुमार शर्मा जी ने बताया कि आगे भी इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हम मिलजुल कर करवाते रहेंगे। सक्षम भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना