उत्तर पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी की समिति अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष मोहन गोयल के आवाहन पर हुई।



 उत्तर पूर्वी जिला भारतीय जनता पार्टी की समिति अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष मोहन गोयल के आवाहन पर हुई। जिसमें घोंडा  विधानसभा करावल नगर विधानसभा और सीलमपुर विधानसभा उपस्थित रही। बैठक की अध्यक्षता जिले के पन्ना प्रमुख इंचार्ज राजेंद्र अग्रवाल ने की। बैठक में प्रदेश के पन्ना प्रमुख अशोक गोयल विधायक अजय महावर मोहन सिंह बिष्ट व समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष निगम पार्षद की उपस्थिति रही। राजेंद्र अग्रवाल ने हर मंडल की समिति के अनुसार समीक्षा की व हर पन्ना प्रमुख की उपस्थिति के साथ-साथ उसके द्वारा किए गए विस्तार का आकलन किया। अशोक गोयल ने कहा चुनाव के लिए अगर सबसे महत्वपूर्ण किसी को माना जाता है तो वह समिति अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख ही होता है। क्योंकि घर से बूथ तक बोट पन्ना प्रमुख के आग्रह पर ही संभव होता है। घर घर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करना उनके वोट बनवाना वह उनकी समस्याओं का निदान कर उनको विचारधारा से जोड़ने का काम पन्ना प्रमुख व समिति अध्यक्ष करता है। अजय महावर ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख की बदौलत बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और निगम में भारतीय जनता पार्टी का परचम उन्हें लहराएगा। मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली सरकार के घोटालों के बारे में बात करते हुए कहा की जल बोर्ड परिवहन और शिक्षा में दिल्ली सरकार ने बहुत बड़े घोटाले किए हैं जिसकी सजा कानून के साथ-साथ जनता भी आने वाले चुनाव में अपने मत की ताकत से देगी। बैठक में पन्ना प्रमुखों की 75 परसेंट से अधिक उपस्थिति दर्ज हुई। बैठक में समस्त पन्ना प्रमुखों ने अपने अपने विचार को प्रस्तुत किया और संकल्प लेते हुए विस्तार कर जन जन को जोड़ने की बात रखी। बैठक में डॉ यूके चौधरी दिनेश धामा बृजेश सिंह मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान सत्यदेव चौधरी पूनम चौहान  राम नरेश अक्षय पुरोहित कृष्ण पाल सिंह चमन लाल अर्जुन गुप्ता व समस्त अपेक्षित निर्णय उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया