सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा-एबीवीपी से जुड़े रहे दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए*

नई दिल्ली, 21 अगस्त, 2021*सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा-एबीवीपी से जुड़े रहे दर्जनों लोग आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के जिला मंत्री अनुज सिंह, एबीवीपी से आनंद सिंह, एसजीएनडी खालसा कॉलेज के 2015-16 में अध्यक्ष रहे अभिषेक पांडेय, श्याम लाल कॉलेज के खेल सचिव रहे प्रवीण डागर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय ने टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली उपचुनाव के परिणामों ने पहले ही बता दिया है कि नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी ने निगम के अंदर भ्रष्टाचार-निकम्मेपन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, एमसीडी से भ्रष्टाचार को खत्म करने का अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

आम आदमी पार्टी में आज एबीवीपी-भाजपा के




कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय की मौजूदगी में ‘आप’ की सदस्यता ली। इस दौरान दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अलग-अलग पृष्ठभूमि के सामाजिक, राजनीतिक, बौद्धिक तबके के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। तिमारपुर विधानसभा से पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे बहुत सारे लोग आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। एसजीएनडी खालसा कॉलेज के 2015-16 में अध्यक्ष रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दिल्ली प्रदेश की कमेटी में सदस्य रहे अभिषेक पांडे और श्याम लाल कॉलेज के पूर्व खेल सचिव रहे प्रवीण डागर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का भारोसा है कि बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पूरी दिल्ली को सुंदर बनाने का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल के सपने को साकार करने के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा भारतीय जनता पार्टी का निगम के अंदर होना है। नगर निगम के अंदर आम आदमी पार्टी को लाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली उपचुनाव के परिणामों ने इस बार दिल्ली की जनता के मन के बारे में बताया है। दिल्ली की जनता ने एडवांस में बताया दिया कि निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। उप चुनावों को प्री पोल सर्वे मानते हुए विश्वास से कह सकते हैं कि आगामी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। दूसरी पार्टियों के लोगों के अधिक से अधिक जुड़ने और मेहनत से निश्चित ही निगम के अंदर हम झाड़ू चला पाएंगे। 

दिलीप पांडे ने कहा कि अगर संगठन से जुड़ रहे हैं और इमानदारी की टोपी अपने सर पर रख रहे हैं तो उसके साथ न्याय कीजिएगा। जहां पर रहते हैं वहीं पर रोजाना कुछ घंटे निकाल कर आसपास लोगों से मिलिएगा। आसपास के लोगों को बताइएगा कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने निगम के अंदर भ्रष्टाचार-निकम्मेपन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा लोगों को बताइए कि कैसे अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में दिल्ली के स्कूल-अस्पताल अच्छे हुए हैं। अब उसी के नेतृत्व में एमसीडी भी ठीक होगी। दिल्ली के पास दूसरा अब कोई विकल्प नहीं है। 

उन्होंने कहा कि तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत काम की आवश्यकता है। इस क्षेत्र को सिर्फ ठगा गया है। पिछले दो दशकों से विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। हाईटेंशन लाइन, नालियों, सड़कों, सीवर सिस्टम की समस्याओं क दूर करने पर कोई काम नहीं हुआ। अब जाकर यहां पर काम की शुरुआत हुई है। हम मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तिमारपुर के बाकी हिस्सों की तरह संगम विहार और वजीराबाद का विकास हो।

भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के जिला मंत्री अनुज सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। इनसे प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं। केजरीवाल सरकार की नीतियों ‌का फायदा हर क्षेत्र को मिलना चाहिए। केजरीवाल सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और हर क्षेत्र का विकास करवाने के लिए काम करूंगा। 

एबीवीपी से जुड़े रहे पूर्व छात्र नेता आनंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ, शिक्षा परिवहन के क्षेत्र की जो क्रांतिकारी नीतियां है, उस क्रांतिकारी बदलाव को देखते हुए हम लोगों ने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया है। हम वादा करते हैं कि लोगों की मदद और सेवा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अभिषेक पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार से जुड़ने का मौका देने के लिए सभी का आभारी हूं। आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चलकर तिमारपुर विधानसभा के लोगों की बेहतरी के लिए काम करूंगा।  

*आम आदमी पार्टी में शामिल हुए यह लोग*

भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के जिला मंत्री अनुज सिंह, एबीवीपी से आनंद सिंह, बीजेपी पूर्वांजल मोर्चा के प्रचार मंत्री बलिंदर सहानी, आरडब्ल्यूए प्रधान जयराम, राजीव सिंह, भरत कुमार, विनय डबास, सैमसन, पुरोहित, रोहन कौशिक, अंशुर, प्रवेश, प्रकाश कुमार, शंकर कुमार, आकाश कुमार, रतन, नवल किशोर, विजय, कुलदीप, हर्ष, चंदन सिंह, विवेक सिंह, अरविंद सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार और चिराग शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना