भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए सपा, बसपा, कांग्रेस, अकाली दल व सामाजिक संगठनों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए सपा, बसपा, कांग्रेस, अकाली दल व सामाजिक संगठनों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए अनीता देवी की

रिपोर्टभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सपा, बसपा, कांग्रेस व अकाली दल के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद गीता शाक्य तथा सांसद सतीश गौतम भी मौजूद रहे।भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व पार्टी कोआर्डिनेटर अजीत बालियान (अलीगढ़), युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर द्विवेदी (जौनपुर), महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी (कानपुर), देवरिया के बरहज से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, देवरिया से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रहीं सोनम किश्ती, शिरोमणी अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले वैभव चतुर्वेदी (संतकबीरनगर) शामिल हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया