सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री, जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर सपाइयों द्वारा भाजपा सरकार के विरुद्ध ऐतिहासिक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आवाहन पर सपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री, जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर सपाइयों द्वारा भाजपा सरकार के विरुद्ध ऐतिहासिक रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।


बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट


सपा द्वारा भाजपा सरकार के विरुद्ध साइकिल रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन से खुश जगदेव सिंह जग्गा ने कहा हमारा लक्ष्य सपा सुप्रीमो को जनपद की चारों सीटें जीत कर देना है।

पीलीभीत, 5 अगस्त समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री, समाजवादी आन्दोलन के प्रणेता एवं छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की ज्यंती आज सपा जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गयी और इसके बाद भाजपा की दमनकारी एवं गलत नीतियों के खिलाफ जनपद की पांचों तहसीलों में साईकिल यात्रा निकाली गई।

सपा के नक्टादाना चैराहा स्थित जिला कार्यालय पर स्व. जनेश्वर मिश्र की ज्यंती कार्यक्रम में सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। ज्यंती कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार जी रहे, अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की तथा संचालन जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने किया।



जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने ज्यंती कार्यक्रम उपरांत साईकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर जिला कार्यालय से रवाना किया। 

ज्यंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला प्रभारी, वरिष्ट नेता एवं पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने जनेश्वर मिश्र  को याद करते हुए कहा कि वह उनका राजनैतिक जीवन उच्च आदर्शों वाला था, और उनहोने जीवन पर्यन्त गरीबों, मजलूमों, वंचितों, सम्प्रदायिकता एवं गैरबराबरी का विरोध किया। श्री गंगवार ने भाजपा सरकार में हर वर्ग को परेशान बताते हुए कहा कि योगी सरकार सत्ता के अंहकार में अपना दायित्व भूल बैठी है। त्रस्त जनता की आवाज को समाजवादी पार्टी ही उठा कर लोकतांत्रिक रूप से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनता को सपा से बहुत आस  है और जनता भाजपा को ठिकाने लगाने का मन बनाये बैठी है। 

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र जी की समाजवादी पार्टी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही है वह आदर्श राजनैतिक विचारों वाले महान राजनैतिक व समाजिक चिन्तक थे। उनका पूरा राजनैतिक जीवन समाजिक न्याय, समानता एवं समाजवादी चिन्तन में ही लगा रहा। श्री जगगा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों की परवाह किये बगैर सत्ता के नशे में चूर है और उसे छात्रों, युवााओं, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं की कोई भी चिन्ता नही है। श्री जग्गा ने कहा कि साईकिल यात्रा का आश्य भाजपा सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाना और जनता में समाजवादी पार्टी आवााज को बुलन्द करना है। 

पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी जनेश्वर मिश्र जो श्रधांजलि पेश करते हुए उनहे अपना आदर्श बताया और कहा कि आज के दौर की नफरत की राजनीति की मुखालफत जनेश्वर मिश्र जी के विचारों से कर सकते हैं। उनहोने योगी सरकार की तानाशाही पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई आसमान छू रही है विपक्षी दलों के साथ साथ भाजपा के विधायक भी योगी सरकार की नाकामियां गिना रहे 

जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी को महान राजनैतिक, समाजिक व दार्शनिक चिन्तक बताते हुए कहा गया कि उनहोने हमेश ा सामंतवाद, पूंजीवाद एवं सम्प्रदायिक राजनीति का विरोध कर अपने नये राजनैतिक मूल्य स्थापित किये जिनहे आज की पीढ़ी भी अपनाने की कोशिश कर रही है। उनहोने साईकिल यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि निकम्मी भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने से समाज में नई राजनैतिक चेतना पैदा होगी।

इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुधसेन वर्मा व सुधीर तिवारी ने भी सम्बोधित किया।

इसके बाद बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी व महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में साईकिल यात्रा भी निकाली गयी।

जिला कार्यालय पर स्व. जनेश्वर मिश्र जी की ज्यंती कार्यक्रम के बाद जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री मा. भगवात शरण गंगवार जी ने नक्टादाना स्थित सपा जिला कार्यालय से ही साईकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। साईकिल यात्रा बेलों का चैराहा, कमल्ले का चैराहा, आयुर्वेदिक कालेज, कोतवाली, पंजाबियान चैराहा, बरेली दरवाजा, लकड़ी मण्डी, नौगवां चैराहा, छतरी चैराहा, गौहनिया चैराहा, नेहरू पार्क होते हुए वापस जिला सपा कार्यालय पर समाप्त हुयी।

इस दौरान जिला प्रभारी सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुधसेन वर्मा, सुधीर तिवारी, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, नरेन्द्र मिश्रा कट्टर, पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी, डा. शाने अली, धर्मेश गंगवार, कमलेश परिहार, मीना दीक्षित, नगराध्यक्ष संदीप सक्सेना, सै. आसिफ अली कादरी, गयासुद्दीन, अमित पाठक, काशीराम सरोज, मनोज सक्सेना सप्पू, मोहम्मद हनीफ, सतनाम सिंह देओल, भगवान दास वर्मा, राजेश गंगवार, दीपक वर्मा, शरद जायसवाल, मेहंदी रजा, शरफुद्दीन नूरी, जिया उल इस्लाम गुड्डू, मंजीत  मो. अजमल, सै. हैदर जाफरी, सुरेश वर्मा, गुरविंदर गिल, अनिकेत यादव, कमल हसन अंसारी, महेन्द्र पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, सै. असद अली, रेहान खां, अमनदीप सिंह, तसलीम रजा शम्सी, फैसल खां, कलीमुल्लाह खां सनी सहित हजारों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता ज्यंती व साईकिल यात्रा में शामिल थे।

इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टी.टी. ने महात्मा गांधी का रूप धारण कर  साईकिल यात्रा में शामिल हुए जो कि आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

सपा के जिला सचिव सै. आसिफ अली कादरी ने एक नई साईकिल सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा को भेंट की जिसकी काफी सराहना की गयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना