देश आज सुरक्षित हाथों में है।

 उत्तर पूर्वी जिला दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शुरुआत करते हुए जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार की नीतियों को बताते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है। वैक्सीनशन और कोविड में समय ऑक्सीजन और स्वास्थ्य व्यवस्था को सराहते हुए कार्यकर्ताओं के योगदान को सर्वोपरि रखा। पहला सत्र दिल्ली बीजेपी की सह प्रभारी अलका गुर्जर ने लिया और कहा कि 2014 के बाद देश को वैश्विक पहचान मिली है।



महिला शसक्तीकरण से महिलाएं  शिक्षा के क्षेत्र में  राजनैतिक क्षेत्र खेलो में व आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी 11 महिलाएं है। दूसरा सत्र सांसद मनोज तिवारी ने लिया और कहा कि हम इस कार्यकारिणी में शपथ लें कि 2022 का चुनाव 2024 का चुनाव 2025 का चुनाव आप कार्यकर्त्ताओं के दम पर प्रचंड रिकॉर्ड से जीतना है। केजरीवाल सिर्फ एक झूठ का मुखौटा है और प्रचार की सरकार है। वैक्सीन केंद्र दे रहा है राशन केंद्र दे रहा है प्रचार केजरीवाल अपना कर रहे है। हमारा लक्ष्य 2022 का एम सी डी चुनाव है उसको सिर्फ कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरा किया जाएगा। विधायक अजय महावर ने राजनैतिक प्रस्ताव को प्रस्तुत किया और कहा कि कोविड में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण जानता को चिकित्सा के लिए तड़पना पड़ा। केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर बड़ा घोटाला और शिक्षा के नाम पर सिर्फ ठगी की है। दिल्ली प्रदूषित हो गयी है बिजली की व्यवस्था जल की व्यवस्था सब दयनीय हो गयी है। संगठनात्मक विषयों जिला प्रभारी सत्यनारायण गौतम ने लिया और कहा कि कार्यकारिणी एक कार्यशाला की तरह है और सभी को यहां से कुछ न कुछ सीख कर जाएं। राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन महक सिंह ने व महापौर राजा इक़बाल ने किया। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा ने किया। कार्यकारिणी में बृजेश राय कौशल मिश्रा सीता राम गुप्ता राजपाल राणा सुरेंदर बिट्टू राजेन्द्र अग्रवाल संजय त्यागी गुलाब सिंह राठौर डॉ यू के चौधरी दिनेश धामा सचिन मावी दीपक चौहान पूनम चौहान सुशील चौधरी सत्य देव गीता गोस्वामी कविता शर्मा गंगाधर शर्मा अर्जुन गुप्ता व समस्थ अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना