उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी का उधम सिंह नगर दौरे के दूसरे दिन भी किया गया जोरदार स्वागत।

 उत्तराखंड के नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी का उधम सिंह नगर दौरे के दूसरे दिन भी किया गया जोरदार स्वागत।

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए अनीता देवी की खास रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में स्थानीय उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला छोलिया नृत्य भी किया गया।

उधम सिंह नगर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला आज सुबह पंतनगर से नगला पहुचा, इससे पहले सीएम द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने खुद भी कुछ दूरी तक साइकिल चलाई। जिसके बाद वह शान्तिपुरी गेट, आनन्दपुर गेट होते हुए शहीद देव बहादुर स्मृति द्वारा पहुचे जहा पर उन्होंने द्वारा का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नारायणपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पहुचे जहा पर उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि दी। 




यहां आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर उधम सिंह नगर पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने कल जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रोड शो के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी तो वही आज पुष्कर सिंह धामी पंतनगर से खटीमा के लिए रवाना हुए सीएम धामी पन्तनगर स्थित नगला क्षेत्र में पहुचे जहा पर नगला वाशियो द्वारा उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगला वाशियो के घरों पर जो उजड़ने की तलवार लटकी है। सरकार उसका समाधान निकलेगी। उन्होंने कहा कि न्यायलय का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही लोगो को राहत भी दी जाएगी। इसके लिए उनके द्वारा मुख्य सचिव को बताया भी गया है। जिसके बाद सीएम का रोड शो शुरू हुआ। सीएम का रोड शो शान्तिपुरी गेट, आनन्दपुर गेट, सहित विभिन्न स्थानों पर लोगो द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा सीएम की फिलिड के आगे बाइक रैली के माध्यम से चल कर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद सीएम शहीद देव बहादुर थापा के गांव में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहीद के गांव में बने विद्यालय का नाम सहित देव बहादुर के नाम से रखने की घोषणा की। जिसके बाद वह नारायणपुर शहीद स्मारक पर पहुचे जहा पर उन्होंने शहीदों को श्रदांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिसके बाद उनका काफिला लालपुर होते हुए टोल प्लाजा फिर किच्छा शहर पहुचा जहा पर स्थानीय लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में स्थानीय उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला छोलीया नृत्य भी किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश